
गरीब देशों में जंग को हवा देकर विदेशी ताकतों को क्या फायदा होता है, UN ने सूडान पर किसे घेरा?
AajTak
यूनाइटेड नेशन्स ने हाल में आरोप लगाया कि अफ्रीकी देश सूडान में चल रही लड़ाई में फॉरेन प्लेयर्स आग में घी डाल रहे हैं. पिछले साल अप्रैल में दो सेनाध्यक्षों के बीच शुरू हुई जंग में विदेशी ताकतें भी शामिल हो गईं. इसके बाद से तनाव बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन सवाल ये है कि सूडान की आपसी खींचातान से जुड़कर दूसरे देशों को क्या फायदा हो सकता है?
इन दिनों दुनिया के कई देशों में जंग छिड़ी हुई है. वहीं कई मुल्क ऐसे भी हैं, जहां अंदरुनी फसाद ही सालभर से ज्यादा खिंच चुकी, लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रही. हाल में यूनाइटेड नेशन्स ने आरोप लगाया कि गृहयुद्ध के लंबा चलने के पीछे बाहरी शक्तियां काम कर रही हैं. वे किसी एक पक्ष को हथियार, सैनिक तक मुहैया करा रही हैं. कथित तौर पर यूनाइटेड अरब अमीरात इसमें मुख्य प्लेयर है. लेकिन लगभग 3 हजार किमोमीटर दूर बसे यूएई को सूडान की लड़ाई से क्या मिलेगा? क्यों छोटे देशों की लड़ाई में अक्सर बड़ी शक्तियां दखल देती रहीं?
क्या चल रहा है सूडान में
पचास के दशक में आजादी के बाद से ही इस देश में अस्थिरता रही. लोकल समूह वहां सत्ता के लिए लड़ते रहे. पिछले साल अप्रैल में ये लड़ाई बेहद खतरनाक हो गई, जब दो सैन्य गुट के जनरल ही आपस में भिड़ गए. सूडान सेना के कमांडर जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच शुरू जंग सत्ता को लेकर थी. जैसा कि आमतौर पर होता है ये लड़ाई-भिड़ाई एक समय के बाद रुक जाती, जब दोनों के पास हथियार या बाकी रिसोर्सेज कम पड़ने लगते. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
अभी कैसे हैं हालात
यूएन शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, 7 मिलियन से ज्यादा लोग देश के भीतर ही विस्थापित हो चुके हैं, वहीं लगभग 2 मिलियन पड़ोसी देशों में भाग गए. अनुमान है कि पिछले अप्रैल में युद्ध शुरू होने के बाद से 20 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकीं. इसके बाद भी मानवीय मदद दूर, दूसरे देश लड़ाई को कुछ हद तक भड़का ही रहे हैं. यानी आने वाले समय में भी शांति की संभावना कम ही दिखती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








