
'गरीबी कम हुई तो फ्री राशन क्यों दे रहे?' जब हल्लाबोल में BJP प्रवक्ता से पूछा गया सवाल, मिला ये जवाब
AajTak
BJP लगातार कह रही है कि देश में गरीबी कम हुई है. हल्लाबोल में इसको लेकर BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से सवाल पूछा गया कि जब गरीबी कम हो रही है तो 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने की जरूरत क्यों पड़ रही है? देखें बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने क्या जवाब दिया?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











