
गरबा पंडालों में “गैर हिंदुओं’’ के दाखिले पर रोक; इस शहर में लगाए गए पोस्टर
Zee News
रतलामः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान देवी की आराधना के लिए गरबा नृत्य आयोजित करने वाले पंडालों में ‘‘गैर हिंदुओं’’ के प्रवेश पर प्रतिबंध वाले पोस्टर लगाए हैं.
रतलामः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान देवी की आराधना के लिए गरबा नृत्य आयोजित करने वाले पंडालों में ‘‘गैर हिंदुओं’’ के प्रवेश पर प्रतिबंध वाले पोस्टर लगाए हैं. संगठन के एक पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि पिछले साल की विवादास्पद घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए इस साल यह किया गया है. विहिप ने कहा कि उसने 56 पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषिद्ध बताने वाले पोस्टर लगाए हैं. रतलाम के विहिप के धर्म प्रचार विभाग के जिला सचिव चंदन शर्मा ने इल्जाम लगाया कि गैर हिंदू पुरुष गरबा पंडालों, जहां देवी की आराधना में गरबा नृत्य होता है, में प्रवेश करके आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त होते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘गैर हिंदू युवाओं के प्रवेश ने पिछले साल कई जगहों पर विवादों को जन्म दिया था.
एसडीएम ने प्रशासन को इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली इस बार इस तरह के पोस्टर लगाकर गैर हिंदू लोगों से कहा जा रहा है कि वे गरबा पंडालों में प्रवेश न करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. शर्मा ने दावा किया कि विहिप कार्यकर्ता उत्सव आयोजन समितियों की सहमति से ऐसे पोस्टर लगा रहे हैं. रतलाम अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक गहलोत ने कहा कि प्रशासन को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी शिकायत पर प्रशासन इस मामले में ध्यान देगा.’’

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








