
गरबा करते-करते 'शक्तिमान' बना लड़का, लोग कर रहे गजब स्टेप्स की तारीफ
AajTak
ध्रुव राठोड़ का गरबा डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में ध्रुव सामान्य गरबा करते हुए नजर आता है, लेकिन अचानक से वह तेजी से गोल-गोल घूमने लगता है
इंडिया गॉट टैलेंट एक ऐसा रियलिटी शो है जहां सिंगिंग, डांस, जादूगरी, कलाबाजी और भी कई अद्भुत प्रतिभाएँ देखने को मिलती हैं. यह शो भारत के लोगों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां उन्हें उनके टैलेंट के लिए नाम और पहचान मिलती है. लेकिन इस शो की अपनी सीमाएँ भी हैं. जैसे कि यह शो साल में केवल एक बार आता है और प्रतियोगियों को सीमित समय तक ही मौका मिलता है, जिससे कई प्रतिभाओं को अवसर नहीं मिल पाता.
वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया का प्लेटफार्म इन सभी सीमाओं को दरकिनार करता है. यहां आप सिंगिंग, डांसिंग या किसी भी अन्य कला को दिखाकर वायरल हो सकते हैं. इसी का फायदा उठाते हुए ध्रुव राठोड़ ने अपने गरबा डांस से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
ध्रुव राठोड़ का गरबा डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में ध्रुव सामान्य गरबा करते हुए नजर आता है, लेकिन अचानक से वह तेजी से गोल-गोल घूमने लगता है. यह दृश्य देखकर आसपास के लोग हैरान हो जाते हैं और हुटिंग करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग ध्रुव के स्टेप्स की तुलना मिक्सर ग्राइंडर और पंखे के घूमने से करने लगे हैं.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएँ देते हुए किसी ने लिखा, "ध्रुव के डांस को देखकर शक्तिमान की याद आ जाती है, जब वह तेजी से घूमता था" वहीं, किसी ने इस डांस स्टेप को धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट्स के तर्ज पर "हेलीकॉप्टर गरबा" तक कह डाला.
वीडियो देखें
ध्रुव का यह वीडियो इंस्टा अकाउंट unique_garba_style ने शेयर किया है। इंटरनेट पर यूजर्स ध्रुव के गरबा स्टेप्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. ध्रुव राठोड़ का खुद का इंस्टा अकाउंट rathod_dhruv भी है, जिसमें उन्होंने अपने कई शानदार डांस वीडियो शेयर किए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










