
'गद्दार हैं अजित पवार, चाचा के मौत का इंतजार कर रहे थे' NCP नेता ने बोला हमला
AajTak
जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार को गद्दार बताते हुए कहा कि वो चाचा (शरद पवार) की मौत का इंतजार कर रहे थे. क्या हम किसी बुजुर्ग की मौत का इंतजार करते हैं? जिस बच्चे को चलना सिखाया और उस बच्चे ने चाचा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया.
महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार पर हमला बोला है. उन्होंने अजित पवार को गद्दार बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से आप क्या प्यार करेंगे. उनपर कैसे भरोसा करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी से हाथ मिलाने वालों पर भला कैसे भरोसा किया जा सकता है?
कहा- चाचा की मौत का इंतजार... राकांपा (शरद पवार खेमे) के मुख्य सचेतक जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार को गद्दार बताते हुए कहा कि वो चाचा (शरद पवार) की मौत का इंतजार कर रहे थे. क्या हम किसी बुजुर्ग की मौत का इंतजार करते हैं? जिस बच्चे को चलना सिखाया और उस बच्चे ने चाचा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी और इस कृत्य का हिसाब लेगी.
यह भी पढ़ें: अजित पवार ने शुरू कीं विधानसभा चुनाव की तैयारी, आउटरीच कैंपेन 'जन सम्मान यात्रा' का किया ऐलान
पहले भी बोला है अजित पवार पर हमला इससे पहले भी जितेंद्र कई बार अजित पवार पर हमला बोल चुके हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि अजित पवार पार्टी पर कब्जा करना चाहते थे, भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे और उसका विलय करना चाहते थे. इसलिए शरद पवार के साथ उन्होंने धोखा किया. आव्हाड ने कहा था कि अजित को पवार परिवार में जन्म लेने के लिए आभारी होना चाहिए जहां उनके साथ अलग व्यवहार किया गया और अपने चाचा के खिलाफ विद्रोह करने के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण पद दिए गए.
अजित पवार ने की थी बगावत 2023 में अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों के साथ शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया था - और एकनाथ शिंदे सरकार में भी डिप्टी सीएम बन गये. एनसीपी पर हक की बात आई तो चुनाव आयोग ने अजित पवार के कागज पर ही ओरिजिनल की मुहर लगा दी. चुनाव निशान भी अजित पवार का हो गया. लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद तस्वीर बदल गई. महायुति के कमजोर प्रदर्शन के बाद अजित पवार के दबदबे में भी कमी आई हैं. वहीं नतीजों से शरद पवार गुट खुश है.हालांकि, असली परीक्षा विधानसभा को माना जा रहा है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









