
'गदर-2 नहीं बनाना चाहता था, लेकिन...', बोले सनी देओल, सीमा-अंजू पर भी रखी राय
AajTak
सनी देओल 'गदर 2' के प्रमोशन्स में व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच आजतक के शो सीधी बात में एक्टर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ बॉलीवुड के मुद्दों, पापा धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल समेत दोनों बेटों (करण और राजवीर) पर भी खुलकर बात की.
बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटीशियन सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में लीड रोल निभाते दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने संभाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहली वाली 'गदरः एक प्रेम कथा' की तरह सक्सेसफुल और ब्लॉकबस्टर हिट होगी. बाकी वक्त बताएगा.
सनी देओल 'गदर 2' के प्रमोशन्स में व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच आजतक के शो सीधी बात में एक्टर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ बॉलीवुड के मुद्दों, पापा धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल समेत दोनों बेटों (करण और राजवीर) पर भी खुलकर बात की.
नहीं बनने वाली थी 'गदर 2' सनी ने कहा- मैं नहीं चाहता था कि 'गदर 2' बने. पर कहानी लिखी गई. फिल्म बनी. फिल्म 22 साल बाद आ रही है. ये एक ऐसी फिल्म है जिसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है. मेरे लिए तारा सिंह एक ऐसा किरदार है जो हर आदमी देखना चाहता है. सकीना का किरदार ऐसा है जो पति से प्यार करती है. दो किरदार हैं, पाकिस्तान से एक और दूसरा हिन्दुस्तान से. सारी चीजें जोड़कर यह फिल्म यही बताती है कि परिवार ही एक है.
थिएटर तक नहीं जाएंगे लोग? सनी कहते हैं कि जिस तरह से मैं एडवांस बुकिंग सुन रहा हूं, उससे तो लगता है कि फिल्म हिट होने वाली है. थिएटर्स में लोग जाने वाले हैं. फिल्म को एन्जॉय करने वाले हैं. मैं अगर देखूं तो फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तो उस तरह का लोगों को एक्शन और कहानी भी देखने को मिलेगी. उनका फुल मनोरंजन होगा.
क्रॉस बॉर्डर लव पर क्या कहना चाहते हैं? गदर भी इसी पर आधारित है? लोग आजकल एप्स के जरिए मिल लेते हैं. पहले ऐसा नहीं होता था. तकनीक काफी बदल चुकी है. इसपर ज्यादा गौर नहीं देना चाहिए. इसे क्रिटिसाइज नहीं करना चाहिए. टीवी न्यूज चैनलों पर सीमा हैदर और अंजू की जो कहानी चल रही है तो मैं उससे कनेक्ट नहीं कर पाया. मैंने उसे देखकर कोई धारणा नहीं बनाई है. आज हर चीज एक खबर बन रही है तो सीमा हैदर की कहानी भी मेरे लिए बस उतने तक ही सीमित है.
6 पैक एब्स कभी नहीं दिखाए? मुझे तो बहुत शर्म आती है जब एक्टर्स शेव कर लेते हैं अपने छाती के बाल. हमारा हिंदी सिनेमा अब हॉलीवुड की ओर जा रहा है. हम अपनी कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं. एक्टर्स अपनी बॉडी को इतना फिट और 6 पैक एब्स से बना रहे हैं. फ्लॉन्ट कर रहे हैं. मुझे सही नहीं लगता.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












