
गणतंत्र दिवस पर YouTuber गौरव तनेजा ने रचा इतिहास, अमेरिका के आसमान में बनाया 350 KM लंबा भारत का नक्शा
AajTak
गणतंत्र दिवस पर YouTuber गौरव तनेजा ने अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर एक इतिहास रच दिया. दोनों ने अमेरिका के फ्लोरिडा के टाम्पा हवाई अड्डे से फ्लाइट उड़ाकर आसमान में भारत का नक्शा बनाया. दोनों ने 3 घंटे तक विमान उड़ाकर 350 किलोमीटर लंबा सफर तय किया.
गणतंत्र दिवस के मौके पर एक तरफ पूरे देश में जश्न मना तो वहीं दूसरी तरफ एक YouTuber ने अमेरिका के आसमान में भारत का नक्शा बनाकर इतिहास रच दिया. YouTuber गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) ने इस काम को पूरा करने के लिए 3 घंटे तक विमान से 350 किलोमीटर (200 नॉटिकल एयर माइल्स) लंबी दूरी तय की. इस काम में उनकी पत्नी रितु राठी तनेजा ने भी उनका साथ दिया.
पायलट गौरव और रितु तनेजा ने ये कारनामा करने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा के टाम्पा हवाई अड्डे से अपनी उड़ान की शरुआत की. अभियान सफल होने के बाद उन्होंने इसका क्रेडिट भारत के सभी लोगों को दिया. गौरव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमने इतिहास रच दिया, लेकिन आपके सपोर्ट और भारत माता के आशीर्वाद के बिना ये संभव नहीं था.
फाइनल उड़ान से पहले प्रैक्टिस का VIDEO
अपने इस अभियान का ऐलान गौरव ने 24 जनवरी 2023 को किया था. एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि यह पहल राष्ट्र के नाम होगी. अपने इस मिशन को उन्होंने आसमान में भारत (Aasman Mein Bharat) नाम दिया था. बता दें कि कैप्टन गौरव के पास 12 साल और 6000 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है.
इस तरह उड़ान भरकर बनाया भारत का नक्शा
गौरव देश के सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक हैं. उनकी डेली लाइफ के Vlog लाखों लोग देखते हैं. गौरव को यूट्यूब पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. गौरव तनेजा के तीन यूट्यूब चैन हैं, 'फ्लाइंग बीस्ट', 'फिट मसल्स टीवी' और 'रसभरी के पापा'. वहीं, गौरव और उनकी पत्नी स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' में भी नजर आए थे. कानपुर में पैदा हुए गौरव तनेजा एक कामर्शियल पायलट भी हैं और अभी में दिल्ली में रहते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









