
गणतंत्र दिवस: तिरंगे का जोश, सांस्कृतिक विविधता और... कर्तव्य पथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत
AajTak
Republic Day 2026: इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है. यह राष्ट्रीय गीत की महत्ता और उसकी प्रेरणा से मिली देश की आजादी, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती है. परेड का आकर्षण 'संग्राम से राष्ट्र निर्माण तक' थीम पर आधारित पूर्व सैनिकों की झांकी है.
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने जा रहा है. इस खास मौके पर आज पूरी दुनिया देखेगी कि भारत की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत कितनी समृद्ध है. भव्य परेड में सांस्कृतिक विविधता, मिलिट्री ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा.
इस बार रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट यूरोपीय यूनियन के दो प्रमुख नेता हैं. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन. ट्रंप टैरिफ के बीच भारत यूरोपीय यूनियन के साथ 'मदर ऑफ ऑल डील्स' करने जा रहा है. ऐसे में रिपब्लिक डे पर EU के दो दिग्गजों की उपस्थिति बहुत मायने रखती है.
इस बार गणतंत्र दिवस की ये है थीम इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है. यह राष्ट्रीय गीत की 150 साल पुरानी महत्ता और उसकी प्रेरणा से मिली स्वतंत्रता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती है. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत इस साल की परेड, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु है.
इस वर्ष की परेड का एक और प्रमुख आकर्षण 'संग्राम से राष्ट्र निर्माण तक' थीम पर आधारित पूर्व सैनिकों की झांकी है. झांकी में अमर जवान ज्योति और ऐतिहासिक युद्ध उपकरणों के थ्री-डी मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें टी-55 और विजयंत टैंक, मिग-21, मिराज और जगुआर विमान, आईएनएस मैसूर और आईएनएस राजपूत शामिल हैं.
इसमें 1965, 1971 के युद्धों और 1999 के कारगिल ऑपरेशन विजय का भी चित्रण है. झांकी का पिछला भाग राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका को दर्शाएगा, जिसमें बाढ़ राहत, चिकित्सा सेवाएं, शिक्षा और ‘मेक इन इंडिया’ पहल में उनके योगदान को दिखाया जाएगा.
30 झांकियों में दिखेगी राष्ट्र की चेतना रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 13 मंत्रालयों/विभागों/सेवाओं की झांकियां शामिल होंगी. ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ थीम के तहत ये झांकियां ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






