
'गठबंधन धर्म नहीं निभा रही AAP', कांग्रेस ने गुजरात में तोड़ा गठबंधन... अकेले लड़ेगी उपचुनाव
AajTak
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने संकेत दिया कि AAP इंडिया ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके गठबंधन धर्म निभाने में विफल रही.
कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन नहीं करेगी और गुजरात में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी उपचुनाव अकेले लड़ेगी. कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी ने उपचुनावों में AAP से दूर रहने का फैसला किया है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने बिना उससे परामर्श किए विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गुजरात में कांग्रेस के रुख के बावजूद दोनों पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनी रहेंगी. गोहिल ने संकेत दिया कि AAP इंडिया ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके गठबंधन धर्म निभाने में विफल रही. हालांकि चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन AAP ने पिछले महीने पार्टी नेता गोपाल इटालिया को विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले चुने जाएंगे यूपी-मध्य प्रदेश और गुजरात समेत पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी में मंथन तेज
हरियाणा में AAP ने हमें हरवाया: गोहिल
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, 'हमारी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में आगामी उपचुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई. हर गठबंधन के कुछ सिद्धांत होते हैं. आम आदमी पार्टी ने हमसे सलाह किए बिना ही विसावदर के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. हम इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. लेकिन, राज्य पार्टी इकाइयां अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं.' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव इसलिए हारी क्योंकि AAP ने कुछ सीटों पर उसकी पेशकश स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था.
गुजरात ने कांग्रेस अब भी मजबूत: गोहिल

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











