
गठबंधन की ताकत दिखेगी या होगा 'खेला'... झारखंड के सियासी रण में कल शक्ति प्रदर्शन
AajTak
झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन भले हो गया हो, लेकिन संकट के बादल अभी तक छटे नहीं हैं. एक ओर विधानसभा में बहुमत साबित करने की तैयारी हो रही है. हैदराबाद में ठहराए गए विधायक रांची पहुंच रहे हैं. वहीं विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड में विरोध के सुर भी उठने लगे हैं.
झारखंड की राजनीति में लगातार हलचल जारी है. नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन ने शपथ भले ही ले ली है, लेकिन जब तक फ्लोर टेस्ट नहीं हो जाता, मौजूदा JMM सरकार पर राजनीतिक संकट बरकरार है. इसी बीच कयास ये लग रहे हैं कि क्या झारखंड में सोरेन सरकार बचेगी? कहीं चंपई सोरेन के साथ कोई खेल तो नहीं हो जाएगा. या फिर इन कयासों से परे JMM विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन करेगी और समर्थन जीत कर फ्लोर टेस्ट में विश्वास हासिल करेगी?
सवालों के बीच, झारखंड से एक चौंकाने वाली भी खबर आई थी. साहिबगंज से जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम की ओर से विरोधी तेवर देखने को मिले. झारखंड के इस सियासी संकट और सोमवार को होने वाली संभावित गतिविधियों पर डालते हैं एक नजर-सोमवार को झारखंड सरकार का अहम दिन झारखंड में सियासी गहमागहमी जारी है. सोमवार को झारखंड की मौजूदा सरकार के लिए अहम दिन है. क्योंकि कल ही ये साबित हो जाएगा कि, झारखंड सरकार रहेगी या जाएगी. खेला होगा या फिर JMM अपनी ताकत दिखाएगी. चंपई सोरेन दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत है, मगर बीजेपी कह रही है कि झारखंड में भी अभी खेल होना बाकी है. दोनों तरफ से बयानों का दौर है, सियासी शोर और जारी है.
चंंपई सोरेन बने सीएम लेकिन संकट बरकरार झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन भले हो गया हो, लेकिन संकट के बादल अभी तक छटे नहीं हैं. एक ओर विधानसभा में बहुमत साबित करने की तैयारी हो रही है. हैदराबाद में ठहराए गए विधायक रांची पहुंच रहे हैं. वहीं विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड में विरोध के सुर भी उठने लगे हैं.
यह भी पढ़िएः हैदराबाद में हाई सिक्योरिटी के बीच झारखंड के विधायक, हर MLA के साथ दो-दो जवान तैनात
विधायक लोबिन हेंब्रम के विरोधी तेवर दरअसल साहिबगंज से जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम की ओर से विरोधी तेवर देखने को मिले तो इससे सब चौंक गए. उन्होंने एक सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने की बात कहकर चौंका दिया. इतना ही नहीं जमीन घोटाले के आरोपों पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया.
झारखंड बचाओ मोर्चा के बैनर तले विधायक लोबिन हेंब्रम ने जमकर भड़ास निकाली और अपनी ही पार्टी पर खूब बरसे. हालांकि बयान पर सियासत हुई तो उन्होंने फ्लोर टेस्ट में चंपई सोरेन के समर्थन का ऐलान किया.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











