
गजब: MP पंचायत चुनाव में हारने के बाद कांग्रेसियों ने जमकर मनाया 'जश्न', देखें Video
AajTak
MP Panchayat Chunav: 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में हुए निकाय और अब पंचायत चुनाव में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है. मध्य प्रदेश के धार जिले में चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के यहां पहुंचे और 'हार के बाद ही जीत है' गाने पर जमकर डांस किया.
Madhya Pradesh News: चुनाव हारने के बाद नेता डांस करे तो यह अजीब लगता है. मध्य प्रदेश के धार में यही देखने को मिला. यहां जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव हुए, जिसमें दोनों पदों पर कांग्रेस हार गई. इसके बाद पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस किया और अपनी हार को प्रेरणा कहा. इस दौरान 'हार के बाद ही जीत है' गाने पर सभी पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरके. कांग्रेस ने कहा कि वह इस हार को सकारात्मक रूप में ले रहे हैं.
यहां देखें Video:-
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के धार में कार्यकर्ता चुनाव में जीत पर नहीं, बल्कि चुनाव हारने के बाद डांस करते दिखे, धार में जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस हार गई. इसके बाद सारे कार्यकर्ता और नेता पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के निवास पर पहुंचे और वहां पर एक फिल्मी गीत 'हार के बाद ही जीत है' बजाकर डांस किया.
'कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करना दायित्व'
इस मौके पर पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे. पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करना, उनका मनोबल बढ़ाना हमारा दायित्व है. इसमें कोई संशय वाली बात नहीं होनी चाहिए. अगली लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे.
(रिपोर्टः छोटू शास्त्री)

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









