
गजब! वैज्ञानिक ने खुद की अपनी ब्रेन सर्जरी, घर बैठे पूरा किया प्रोसेस, बताया क्या था मकसद
AajTak
इस वैज्ञानिक ने दावा है कि इसने घर बैठे लिविंग रूम में अपनी ही ब्रेन सर्जरी की है. इस दौरान एक लीटर खून बह गया था. उसने इसके पीछे का मकसद भी बताया है.
एक कॉन्ट्रोवर्शियल रूसी वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने अपने लिविंग रूम में अपनी ही ब्रेन सर्जरी की है. उसने अपने सपनों को कंट्रोल करने के लिए ब्रेन में एक इलेक्ट्रोड इम्प्लांट किया था. वैज्ञानिक का नाम माइकल रादुगा है. वो एक रूसी रिसर्चर हैं, जिनके पास न्यूरोसर्जरी की क्वालिफिकेशन नहीं है. कथित तौर पर उन्होंने कजाहस्तान में घर पर अपनी ब्रेन सर्जरी की, इस दौरान उनका एक लीटर खून बह गया. उन्हें ल्यूसिड ड्रीम कंट्रोल करने थे. ये वो सपने होते हैं, जिन्हें देखते वक्त इंसान को मालूम होता है कि वो सपना देख रहा है.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रादुगा पेशे से डॉक्टर नहीं हैं लेकिन वो फेज रिसर्च सेंटर के फाउंडर हैं और उनका संगठन ये दावा करता है कि किसी व्यक्ति को स्लीप पैरालीसिस, शरीर से बाहर के अनुभवों और एस्ट्रल प्रोजेक्शन का अनुभव कैसे हो सकता है, इस पर शुरुआती मार्गदर्शन दे सकते हैं. रादुगा के रूस में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. हालांकि न्यूरोसर्जन चेतावनी दे रहे हैं कि वो बेहद खतरनाक काम कर रहे हैं. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक सलाहकार न्यूरोसर्जन एलेक्स ग्रीन ने कहा, 'ऐसा करना बेहद खतरनाक काम है.'
30 मिनट बाद हार मानने लगे थे रादुगा
ग्रीन ने आगे कहा, 'सभी प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, अगर उनकी कॉर्टिकल नस या इंट्रासेरेब्रल वेसल से रक्तस्राव होता, तो स्थायी स्ट्रोक या मौत तक हो सकती थी.' रादुगा ने खुद भी ये बात स्वीकार की है कि अपनी DIY सर्जरी के करीब 30 मिनट बाद वो हार मानने को तैयार थे. क्योंकि उनका पहले ही बहुत सारा खून, लगभग एक लीटर बह चुका था और डर था कि कहीं वह बेहोश न हो जाएं. फिर भी, वह कथित तौर पर सर्जरी पूरी करने में कामियाब रहे, स्नान किया और लगभग 10 घंटे तक लगातार काम करते रहे, बिना किसी को पता चले कि उन्होंने क्या किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










