
गजब का है ये फॉर्मूला... 21 साल में बच्चा बन जाएगा करोड़पति, बोलेगा- पापा थैंक्यू
AajTak
SIP Investment : बच्चों के लिए निवेश जितना जल्दी शुरू किया जाए उनता ही उसके लिए फायदेमंद होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो SIP लॉन्गटर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आज के समय में सबसे अच्छा विकल्प साबित हो रहा है.
वैसे तो निवेश (Investment) के लिए तमाम तरीके मौजूद हैं, लेकिन हर कोई अपनी गाढ़ी कमाई में कुछ न कुछ सेविंग्स (Savings) कर ऐसी जगह पर निवेश करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. कोई अपने बुढ़ापे के लिए फंड जमा करता है, तो किसी का लक्ष्य अपने बच्चों के लिए फंड जुटाने का रहता है. जिससे उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े.
अगर आप भी अपने बच्चे का फ्यूचर फाइनेंशियली मजबूत करना चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आप सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए उसे करोड़पति (Crorepati) बनने का तोहफा दे सकते हैं और 21 साल बाद जब उसके पास करोड़ों की रकम होगी, तो वो इसके लिए आपको थैंक्यू बोलेगा.
बच्चे की पढ़ाई से शादी तक की टेंशन खत्म हर माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता रहती है और इसके लिए वो उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी-विवाह तक के लिए फंड का इंतजाम करने के प्रयास में लगे रहते हैं. बच्चों के लिए मोटा फंड इकठ्ठा करने के लिहाज से म्यूचुअल फंड एसआईपी (SIP) एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसमें मिलने वाले रिटर्न के इतिहास को देखते हुए कहना गलत न होगा, तो आज इसमें किया गया इन्वेस्टमेंट आपके बच्चे को 21 साल की उम्र में करोड़पति बना सकता है. हालांकि, इसके लिए निवेश का एक खास फॉर्मूला है, जिसके तहत हर महीने आपको सेविंग करके उसे इन्वेस्ट करना होगा.
लॉन्गटर्म में बेहद फायदेमंद है SIP बच्चों के लिए निवेश जितना जल्दी शुरू किया जाए उनता ही उसके लिए फायदेमंद होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो SIP लॉन्गटर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आज के समय में सबसे अच्छा विकल्प साबित हो रहा है. अगर इसमें मिलने वाले रिटर्न पर नजर डालें तो कई एसआईपी का रिटर्न 20 फीसदी से ज्यादा भी रहा है. वहीं औसतन इसमें रिटर्न की दर 12 से लेकर 16 फीसदी तक रही है. इतने रिटर्न में भी आपके द्वारा एक तय रकम का निवेश करोड़ों रुपये के फंड में तब्दील हो सकता है.
बच्चे को करोड़पति बनाएगा ये फॉर्मूला अब बात कर लेते हैं उस करोड़पति फॉर्मूले की जिससे आपके बच्चे के पास करीब 2 करोड़ रुपये तक इकठ्ठा हो सकते हैं. तो बता दें बच्चे के जन्म के साथ ही उनके अभिभावक को 10,000 रुपये महीने की एसआईपी करानी होगी और इसे 21 साल तक चलानी होगी. इस अवधि में आपके द्वारा निवेश की गई कुल रकम 25,20,000 रुपये होगी.
अब मान लेते हैं इसपर आपको 20 फीसदी नहीं बल्कि औसत 16 फीसदी का रिटर्न हासिल होता है. तो ऐसे में आपको मिलने वाले रिटर्न की रकम 1,81,19,345 रुपये बनेगी. इस हिसाब से आपका कुल फंड 21 साल में 2,06,39,345 रुपये हो जाएगा. हालांकि, इस अवधि में महज 12 फीसदी का रिटर्न भी मिला तो भी बच्चा करोड़पति बन जाएगा और उसके लिए जमा फंड इस अवधि में 1,13,86,742 रुपये होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










