
गगनयान मिशन में ISRO की बड़ी कामयाबी, लॉन्चपैड तक पहुंचा पहला मोटर सेगमेंट
AajTak
ISRO ने गगनयान मिशन के तहत पहला सॉलिड मोटर सेगमेंट लॉन्च कॉम्प्लेक्स तक पहुंचाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है. यह भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन को हकीकत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
ISRO ने गगनयान मिशन के लिए एक और बड़ी सफलता हासिल की है. शुक्रवार को ISRO ने बताया कि इस मिशन के पहले सॉलिड मोटर सेगमेंट को प्रोडक्शन प्लांट से लॉन्च कॉम्प्लेक्स तक पहुंचाया गया है. यह भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
हाल ही में ISRO ने भारतीय नौसेना के साथ गगनयान के लिए 'वेल डेक रिकवरी ट्रायल्स' भी पूरे किए. वेल डेक एक ऐसा हिस्सा होता है जिसमें पानी भरकर बोट्स या स्पेसक्राफ्ट को अंदर लाया जाता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ISRO ने लिखा, 'गगनयान प्रोग्राम के लिए बड़ी उपलब्धि! पहला सॉलिड मोटर सेगमेंट लॉन्च कॉम्प्लेक्स तक पहुंच चुका है. भारत का मानव अंतरिक्ष मिशन अब एक कदम और करीब है!'
गगनयान मिशन क्या है?
गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है. इस मिशन में तीन लोगों की टीम को अंतरिक्ष में 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर तीन दिन के लिए भेजा जाएगा. फिर इन्हें सुरक्षित भारत के समुद्र में उतारा जाएगा. इस प्रोजेक्ट का मकसद यह दिखाना है कि भारत इंसानों को सुरक्षित अंतरिक्ष में भेजने और वापस लाने में सक्षम है. ISRO इस पर लगातार काम कर रहा है.
गगनयान मिशन भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम के लिए एक बड़ा सपना है, जो अब धीरे-धीरे पूरा होता दिख रहा है. गगनयान प्रोजेक्ट का उद्देश्य मानव अंतरिक्ष उड़ान की क्षमता को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करना है. यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








