
गंगूबाई काठियावाड़ी के बहाने: मदद चाहती है ये हव्वा की बेटी, यशोदा की हमजिंस, राधा की बेटी…
The Wire
गंगूबाई फिल्म एक सिनेमेटिक अनुभव की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही, पर इस फिल्म के योगदान को जिस चीज़ के लिए माना जाना चाहिए वह है- वेश्याओं के छुपे हुए संसार को अंधेरे गर्त से निकाल कर सतह पर लाना.
हाल ही में आई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने भारतीय संदर्भों में वेश्यावृत्ति या सेक्स-वर्क से जुड़ी महिलाओं के त्रासद संसार के चित्रण से हमारी मध्यवर्गीय मानसिकता को झकझोर कर रख दिया है. जिस तरीके से आलिया भट्ट परदे पर गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाती हैं, जिस तरह से निर्देशक संजय लीला भंसाली परदे पर 1960 के मुंबई की उन ‘बदनाम’ गलियों को जीवंत कर देते हैं, वह आम दर्शक को किसी इंद्रजाल में उतार देता है… दृश्य-दर-दृश्य, घंटे-दर-घंटे, दर्शक इस कड़वी यथार्थ की दुनिया में उतरता जाता है. ‘The use of the term ‘sex work’ is a linguistic homogenization, that does not do justice to the individuality of different practices of prostitution that have come to survive in India today.’ ‘People from high castes and rich families sent their sons to tawayifs or courtesans so that they could learn etiquette’. (पेज:58, नोबडी कैन लव यू मोर- लाइफ इन डेल्हीज़ रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट) गंगूबाई से जुड़ी कई घटनाओं को कहीं लिखा नहीं गया है और न ही इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए कोई मौजूदा प्रमाण भी हैं. इन घटनाओं की विश्वसनीयता केवल मौखिक साक्ष्य से ही तौली जा सकती है, इन घटनाओं के साक्ष्य की पुष्टि सिर्फ लोगों की ज़बानी ही समझी जा सकती है, जो पिछले चार दशकों से इस पूरे समुदाय में पीढ़ी-दर-पीढ़ी कहानियों की भांति सुनाई जाती रहीं हैं. ‘हर दीवाली पर गंगूबाई 200 साड़ियां मंगवाया करती थीं. इनमें से 150 साड़ियां अपने कोठे की लड़कियों के लिए और बाकी उन सभी वेश्याओं के लिए जिन्हें वह जानती थीं, पर जो अब किसी और जगह काम करने चली गई थीं. शायद ही वह किसी को भूलती थीं. वह मां से बढ़कर थीं. कमाठीपुरा की इन 14 गलियों में जहां भगवान नहीं थे, उनके लिए गंगूबाई वह दैवीय शक्ति थी जो यहां की जिंदगियों और तक़दीरों को बनाती थी.’ ‘Even though Rehmat Khan Lala and Babu Raw were the two mafia dons who fought fierce battles over Kamathipura, it was Gangu Bai who reigned supreme over its fourteen streets……if she ever visited the police station, senior officers would rise from their seats as if the home secretary had arrived.’ (पेज-57, केजेस: लव एंड वैंजेयेंस इन अ रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट) मदद चाहती है ये हव्वा की बेटी यशोदा की हमजिंस, राधा की बेटी पयम्बर की उम्मत , जुलेखां की बेटी जिन्हें नाज़ है हिंद पे वो कहां हैं? कहां है? कहां है? कहां है?
यूं लगता है हम परदे पर कुछ ऐसा देख रहे हैं, जो हमारा अपना अनुभव नहीं है, पर जिस सच्चाई से भंसाली यह संसार रचते हैं, वह हमारी संवेदनाओं में हमेशा के लिए अंकित हो जाता है. यानी ‘सेक्स वर्क’ शब्द का इस्तेमाल एक भाषाई समरूपीकरण है, जो आज भारत में आजीविका के लिए प्रचलन में आने वाली वेश्यावृत्ति की विभिन्न तरीकों के साथ न्याय नहीं करता. (उच्च जातियों और धनाढ्य परिवारों के लोग अपने बेटों को तवायफ़ों के पास भेजते थे, ताकि वे तहज़ीब और शऊर सीख सकें. ) भले ही माफिया डॉन रहमत खान लाला और बाबू राव ने कमाठीपुरा को लेकर बड़ी लड़ाइयां लड़ी थीं, लेकिन यह गंगूबाई ही थीं जिन्होंने इसकी चौदह सड़कों पर राज किया… अगर कभी वो थाने पहुंच जाती थीं, बड़े अधिकारी अपनी सीट छोड़कर यूं खड़े हो जाते थे मानो गृह सचिव आए हों.
पश्चिमी काव्यशास्त्र में नाटकों का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को विरेचन की स्थिति में ले आना माना जाता है. मसलन, शेक्सपियर के नाटकों में नायक की त्रुटियों के बावजूद दर्शकों की सहानुभूति उसी के साथ होती थी. प्रेक्षागृह में बैठे दर्शक कुछ समय के लिए नायक के साथ जिस तन्मयता के सूत्र से बंधते थे, वह उन्हें मानसिक विस्मृति की अवस्था में ले कर चला जाता था.
भारतीय काव्यशास्त्र में भी ‘भरत मुनि’ काव्य से प्राप्त होने वाले आनंद को ‘ब्रह्मानन्द’ कहते हैं. नाट्यकलाओं में दर्शक के साधारणीकरण करने की वह क्षमता होती है जो उन्हें आनंद की ऐसी चरम सीमा पर ले जाता है, जहां दर्शक, अभिनेता के हर भाव से तादात्म्य स्थापित कर लेता है. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को देखने के बाद लगभग यही मनोदशा होती है.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.




