
गंगा नदी में बहती लाशों का मामला पहुंचा SC, उत्तर प्रदेश-बिहार हुकूमत पर ये है आरोप
Zee News
सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में गंगा नदी में 100 लाशों के मिलने को लेकर अर्ज़ी दाखिल की गई है. अर्ज़ी में उत्तर प्रदेश-बिहार हुकूमत पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाया गया है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अर्ज़ी दायर कर ऐसे कई लोगों की मौत की जांच की मांग की गई जिनकी लाश बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बहते पाए गए थे. अर्ज़ी में मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज की सदारत में खास जांच टीम बनाने की गुज़ारिश की गई है. वकील प्रदीप कुमार यादव और विशाल ठाकरे ने अर्ज़ी दायर कर दावा किया कि इस तरह की लाशों की बरामदगी संगीन मामला है, क्योंकि नदी कई इलाकों के लिए पानी का काम करती है और अगर लाशें कोविड-19 से मुत्तारसिर पाई गईं तो कोरोना दोनों रियासतों के गांवों तक तेज़ी से फैलेगा. अर्जी में मरकज़, उत्तर प्रदेश और बिहार हुकूमत के अफसरों को हुक्म देने गुज़ारिश की गई है कि नदी में बहते पाए गए लाशों का पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि मौत की वजहों का पता चल सके.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










