
'गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल पहुंचती है...', नतीजों के बाद PM मोदी का CM ममता को संदेश
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA नेताओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को भी धन्यवाद दिया. पीएम ने कहा कि जंगल राज के समय जिस तरह हिंसा होती थी, वह अब अतीत की बात है.
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस जनादेश को जन-समर्थक सुशासन की राजनीति की जीत करार दिया.
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बिहार की सफलता को अब पश्चिम बंगाल की ओर मोड़ने का संकल्प लिया, और कहा कि बीजेपी की विजय यात्रा गंगा नदी की धारा का अनुसरण करते हुए बिहार से बंगाल तक 'जंगल राज' को खत्म करेगी.
भारी बहुमत के साथ बिहार में NDA की वापसी सुनिश्चित होने के बाद, पीएम मोदी ने सीधे अगले चुनावी राज्यों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक जाती है. बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है. मैं पश्चिम बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि आपके समर्थन से, बीजेपी पश्चिम बंगाल से भी 'जंगल राज' को उखाड़ फेकेंगी."
इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के लोगों से जुड़ाव प्रदर्शित करते हुए मिथिला पेंटिंग वाला गमछा पहना और अपने भाषण की शुरुआत "छठी मैया की जय" के उद्घोष के साथ की.
यह भी पढ़ें: मुस्लिम-यादव नहीं... बिहार रिजल्ट के बाद पीएम मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला
नया 'M-Y' फॉर्मूला: महिला और युवा प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगल राज वालों के सांप्रदायिक 'M-Y' (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है, और आज की जीत ने एक नया, सकारात्मक 'M-Y' फॉर्मूला दिया है, जो है 'महिला और युवा'.उन्होंने कहा कि बिहार की युवा आबादी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो, उनकी आकांक्षाओं ने जंगल राज वालों के सांप्रदायिक फॉर्मूले को नष्ट कर दिया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








