
खौफ में जी रही थी श्रद्धा, पुलिस को लिखा था खत- 'आफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा’
Zee News
वालकर ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी और पुलिस ने मामला बंद कर दिया था. पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन-पार्टनर वालकर (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने तथा उन्हें फेंक देने का आरोप है.
मुंबई. कॉल सेंटर में काम करने वाली श्रद्धा वालकर ने करीब दो साल पहले महाराष्ट्र में पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की और उसे डर है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाद में वालकर ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी और पुलिस ने मामला बंद कर दिया था. पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन-पार्टनर वालकर (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने तथा उन्हें फेंक देने का आरोप है.
पुलिस ने किया था बयान दर्ज वालकर ने 23 नवंबर 2020 को पालघर जिले के तुलिंज थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस दो बार उनके (वालकर और पूनावाला के) आवास पर गई और वालकर का बयान दर्ज किया. उस वक्त वालकर ने पुलिस से कहा था कि उसने ‘क्षणिक गुस्से में आकर’ शिकायत दर्ज करायी है और उसके तथा पूनावाला के बीच का मामला सुलझ गया है. उन्होंने बताया, वालकर ने पुलिस से कहा था कि वह अपनी शिकायत वापस ले रही है, जिसके बाद मामला बंद कर दिया गया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









