
'खोए हुए प्यार की याद में...' ड्राइवर ने ऑटो को खूब सजाया, वजह सुनकर आ जाएंगे आंसू- VIDEO
AajTak
वीडियो में ऑटो को लाल रंग की लाइट्स से सजा हुआ देखा जा सकता है. ऑटो ड्राइवर अपनी अधूरी कहानी बता रहा होता है. जिसे सुनने के बाद लड़की की आंखों में आंसू आ जाते हैं.
एकतरफा प्यार के किस्से दुनिया के हर कोने में सुनने को मिल जाते हैं. इससे दिल वालों का शहर दिल्ली भी अछूता नहीं रहा. ऐसी ही कहानी बताता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर अनुपमा नाम की यूजर ने शेयर किया. वीडियो में ऑटो को लाल रंग की लाइट्स से सजा हुआ देखा जा सकता है. ऑटो ड्राइवर अपनी अधूरी कहानी बता रहा होता है. जिसे सुनने के बाद लड़की की आंखों में आंसू आ जाते हैं.
इस वीडियो में अनुपमा को ऑटो में बैठे देखा जा सकता है. वो इस दौरान ऑटो ड्राइवर से बात करते हुए नजर आ रही है. वो पूछती है कि ऑटो को इस तरह क्यों सजाया गया है. फिर कड़वी मुस्कुराहट के साथ ऑटो ड्राइवर इसके पीछे की कहानी सुनाता है. वो कहता है कि ये उसकी पूर्व प्रेमिका को समर्पित है. उसने कहा, 'ये A S लिखवाके न मेरे दिल को खुशी मिलती है.' उसने ऑटो की बैकसाइड पर AS लिखवाया हुआ था. वो कहता है कि इसे देखकर उसे खुशी मिलती है.
अपने पोस्ट में अनुपमा लिखती है, 'ये सोचते हुए एक बार फिर मैंने ऑटो भैया को उनके ऑटो में अच्छी रोशनी के लिए बधाई दी और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने ऐसा अपनी पूर्व प्रेमिका की याद में किया है. काम के सिलसिले में उनके दिल्ली आने के दो दिन बाद ही उसने किसी और से शादी कर ली थी.' पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'प्यार में पुरुष.' इस पोस्ट को अभी तक 3.27 लाख व्यूज मिले हैं. जबकि 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'मैं भी अपने ऑटो के पीछे AS लिखवाऊंगा.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मिडिल क्लास का ताज महल.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










