
खेलते-खेलते लापता हो गया 3 साल का बच्चा, चार दिन बाद जंगल से इस हाल में मिला
AajTak
बच्चा पड़ोसी के कुत्ते के साथ खेल रहा था, जबकि उसकी मां अपने काम में व्यस्त थी. इसी दौरान कुत्ता जंगल की ओर जाने लगा, पीछे-पीछे बच्चा भी जंगल की ओर चल पड़ा. हालांकि, कुछ देर बाद कुत्ता तो वापस आ गया, लेकिन बच्चा वापस नहीं आया.
अमेरिका में एक बच्चा बीते चार दिनों से लापता था. इस लापता बच्चे की उम्र महज तीन साल थी. लाख कोशिशों के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा था. बताया गया कि बच्चे की मां कार से कुछ सामान उतार रही थी, तभी उसका बच्चा एक छोटे कुत्ते के साथ खेलते-खेलते जंगल की ओर चला गया और वहीं से गायब हो गया. GREAT NEWS 3YO Christopher Ramirez has been found!! Just spoke w/ Grimes Co. Sheriff. He was found in the woods far away from the home. He is dehydrated but alive and well according sheriff! He’s headed to Texas Children’s. Your prayers mattered today we get to report a miracle! pic.twitter.com/rhrajTJ6y0

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










