
खूब लड़ी Bhavani Devi: हारकर भी जीत लिया हर भारतीय का दिल, बनाया खास रिकॉर्ड
Zee News
आठ बार की राष्ट्रीय चैम्पियन भवानी देवी (Bhavani Devi) ने नादिया पर शुरुआत से ही इस मैच में दबदबा बनाए रखा और मैच का पहला राउंड आसानी से 8-0 से जीत लिया.
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक का यूं तो आज चौथा दिन है लेकिन प्रतियागिता के हिसाब से तीसरा दिन है. आज भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी (Bhavani Devi) ने हारकर भी इतिहास रच दिया. दरअसल भवानी देवी (Bhavani Devi) भारत की तरफ से ओलंपिक (Olympics) में हिस्सा लेने वाली पहली तलवारबाज हैं साथ ही टेबल ऑफ 64 के मैच में ट्यूनिशिया के खिलाफ जीत दर्ज करके वे भारत के लिए ओलंपिक में तलवारबाजी का मुकाबला जीतने वाली पहली एथलीट भी बन गई हैं. आठ बार की राष्ट्रीय चैम्पियन भवानी देवी ने नादिया पर शुरुआत से ही इस मैच में दबदबा बनाए रखा और मैच का पहला राउंड आसानी से 8-0 से जीत लिया. दूसरे राउंड में भी भवानी ने ट्यूनीशिया की खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 7-3 के अंतर से ये राउंड और मैच अपने नाम कर लिया. उन्होंने सिर्फ छह मिनट में ही ये मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










