
'खूबसूरत भी, खतरनाक भी...' पहाड़ों के बीच बादल फटने का Video Viral!
AajTak
पहाड़ों के बीच झील में बादल फटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखकर कई लोग हैरानी जता रहे हैं. वीडियो पर एक शख्स ने लिखा- प्रकृति अपने चरम पर. एक ही समय पर खूबसूरत भी और खतरनाक भी.
सोशल मीडिया पर पहाड़ों के बीच एक झील में बादल फटने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखकर सब हैरान हैं. लोग वीडियो बनाने वाले शख्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. इस नजारे को लोग ‘रोंगटे खड़े करने वाला’ बता रहे हैं.
दरअसल, यह एक टाइम लैप्स वीडियो है. इसमें पहाड़ों के बीच एक झील और उसके ऊपर मंडराता बादल दिखता है. बादल धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और बादलों के बीच से पानी बरसने लगता है. पहाड़ों को पार कर जब बादल झील के ऊपर पहुंचता है तो बादल फट जाता और बीच से अचनाक भारी मात्रा में पानी गिरने लगता है.
इस वीडियो को मौसम विज्ञान और लैंडस्केप का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- इस देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं. दूसरे ने लिखा- अद्भुत, तीसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- Wow 🤩🤩🤩. कई लोगों ने प्रकृति के इस करिश्मे पर हैरानी जताई. इस नजारे को कैप्चर करने वाले की भी लोग खूब तारीफ करते दिख रहे हैं.
यह वीडियो दक्षिणी ऑस्ट्रिया का है. इसे Peter Maier ने शूट किया है. वीडियो में जिस झील के ऊपर किसी बम की तरह पानी बरस रहा है उसका नाम Lake Millstatt है.
असल में यह वीडियो साल 2018 का है. जिसे पीटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया था. इस वीडियो को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. देखें वीडियो:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











