
खूबसूरती ही बनी दुश्मन! इस महिला जासूस का असली नाम तक नहीं उगलवा सकी थी पुलिस, फिर...
AajTak
The Spy Princess: जेल की कोठरी में जासूस नूर इनायत खान को कई-कई दिन भूखा रखा जाता था. पिटाई की जाती थी. दिन-रात सवाल पूछे जाते थे. चैन से सोने तक नहीं दिया जाता था. लेकिन नूर ने न तो अपने साथियों के बारे में और न ही अपने मिशन के बारे में कुछ बताया. पुलिस नूर का असली नाम तक नहीं पता कर पाई.
खूबसूरत लेकिन खतरनाक, चकमा देने में माहिर, हिटलर की सेना को भी छकाया... हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल की जासूस नूर इनायत खान (Noor Inayat Khan) की. नूर जासूसी की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं. वो मैसूर के महाराजा टीपू सुल्तान की वंशज थीं. उनका जन्म 1914 में मॉस्को (रूस) में हुआ था. परवरिश फ्रांस में हुई, लेकिन वह रहीं ब्रिटेन में. तो आइए जानते हैं इस मशहूर महिला जासूस की कहानी...
आपको बता दें कि नूर इनायत के पिता हिंदुस्तानी थे. वो सूफी मत को मानते थे. जबकि, उनकी मां अमेरिकन थीं. दूसरे विश्व युद्ध (World War) के समय परिवार पेरिस (फ्रांस) में रहता था. लेकिन जर्मनी (नाजी सेना) के हमले के चलते उन्हें देश छोड़कर ब्रिटेन में शरण लेनी पड़ी. यहां आने के बाद नूर एक वालंटियर के तौर पर ब्रिटिश आर्मी में शामिल हो गईं.
दरअसल, नूर उस देश की मदद करना चाहती थीं, जिसने उन्हें अपनाया था. उनका मकसद फासीवाद के खिलाफ लड़ना भी था. जल्द ही नूर ब्रिटिश आर्मी की एक सीक्रेट एजेंट बन गईं. 1943 में उन्हें एक मिशन पर फ्रांस भेजा गया. उस वक्त हिटलर की अगुवाई वाली जर्मन सेना फ्रांस पर हमले कर रही थी. वायरलेस रेडियो ऑपरेटर के तौर पर नूर का काम था कि वो हिटलर की सेना की नाक के नीचे से गुप्त सूचनाएं ब्रिटेन को भेजें.
काम बेहद चुनौतीपूर्ण था. क्योंकि पकड़े जाने पर आजीवन बंधक बनाए जाने या मौत की सजा दिए जाने का खतरा था. फिर भी नूर ने इस मिशन के लिए हां कहा. उन्हें और उनके कुछ साथियों को रात के अंधेरे में हवाई जहाज के जरिए फ्रांस में लैंड कराया गया. उतरते ही वो साइकल से करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर एक गांव पहुंचीं. वहां से उन्होंने 300 किलोमीटर दूर पेरिस जाने के लिए एक ट्रेन पकड़ी.
नूर पेरिस में नाम बदलकर रहने लगीं. यहां वो जां मेरी रेनिया नाम से जानी जाती थीं. उनकी बोली, भाषा, कपड़े सब फ्रेंच लोगों जैसे थे. किसी का भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि वो दूसरे देश से आई हैं. वो लगातार जर्मन सेना के सीक्रेट ब्रिटेन को भेज रही थीं. इस दौरान उनके कई साथी गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन नूर बच गईं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










