
खूबसूरती भी नहीं आई काम, जिससे किया प्यार उसी ने दिया धोखा... और वो बन गई आइसक्रीम किलर
AajTak
कहानी उस महिला ने जिसने सच्चे प्यार की तलाश में दो लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया. फिर उनकी लाश को काटकर फ्रीजर में छुपाकर रखा. लेकिन क्यों उस महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया? और कैसे उस महिला की पोल खुली? चलिए जानते हैं विस्तार से...
साल 1978... मैक्सिको में एस्तिबालिज क्रांजा (Estibaliz Crranza) नामक लड़की का जन्म हुआ. जब वह 5 साल की हुई तो उसका परिवार मैक्सिको से स्पेन शिफ्ट हो गया. क्रांजा के पिता एक जाने माने लेखक थे. वह काफी सख्त स्वभात के इंसान थे. वह क्रांजा को हर छोटी बात पर टोकते और अच्छा बनने की सीख देते.
लेकिन क्रांजा को उनकी ये बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं. उसे पिता के इस व्यवहार से चिढ़ थी और जब भी वे क्रांजा को डांटते तो वह काफी अपमानित महसूस करती. उसका मन करता कि वह अपने पिता की हत्या ही कर दे. वह हमेशा यही सोचती रहती कि अपने पिता को कैसे मारूं.
क्रांजा वैसे पढ़ाई में काफी तेज थी. वह हमेशा स्कूल में टॉप करती. Daily Mail के मुताबिक, जब वह बड़ी हुई तो पिता के कहने पर क्रांजा ने अर्थशास्त्र (Economics) विषय में पढ़ाई को जारी रखने का निर्णय लिया. लेकिन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसका एक बॉयफ्रेंड बन गया. वह उसे बेइंतहां प्यार करती थी. क्रांजा चाहती थी कि पढ़ाई खत्म होने के बाद वह नौकरी करेगी और बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाएगी.
दरअसल, क्रांजा को बच्चों से काफी लगाव था. इसलिए उसका मन था कि उसके कई सारे बच्चे हों. लेकिन पढ़ाई के दौरान ही क्रांजा ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली. और जल्द ही यह रिश्ता टूट भी गया. क्योंकि सगाई के कुछ दिन बाद ही उसके मंगेतर ने उसे छोड़ दिया. इससे क्रांजा का दिल बुरी तरह टूट गया.
पूर्व मंगेतर को मार डालने की कोशिश वह अपने पूर्व मंगेतर से इतनी नफरत करने लगी कि उसने उसे भी मारने का उसने मन बना लिया. यहां तक कि गुस्से में क्रांजा ने पूर्व मंगेतर की कार की ब्रेक तक फेल कर दी. ताकि एक्सिडेंट में उसकी मौत हो जाए. लेकिन फिर भी लड़का किसी तरह बच निकला. दरअसल, उसे पहले ही पता चल गया था कि कार की ब्रेक फेल हो गई है. हालांकि, उसे ये नहीं पता चल पाया कि ये हरकत क्रांजा की है.
इसके बाद क्रांजा उस लड़के को भूलने के लिए स्पेन देश छोड़कर जर्मनी में जाकर बस गई. वहां वह शुरुआत में तो कुछ महीने उसने लोगों के घरों में नौकरानी का काम किया. लेकिन वह देखने में काफी सुंदर थी और जर्मन भाषा भी उसे अच्छे से आती थी. जिस कारण एक आइसक्रीम पार्लर में क्रांजा की नौकरी लग गई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








