
खूंटी: दिन में जानवर के खेत में चले जाने को लेकर विवाद, रात में किसान की गोली मारकर हत्या
AajTak
झारखंड के खूंटी में खेत में जानवर के घुस जाने को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दिन में भेड़ के खेत में फसल खा लेने को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद आरोपी ने रात को गेट खुलवा कर पड़ोसी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड के खूंटी में पालतू जानवर द्वारा खेत में फसल खाने के बाद हुए विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उस हथियार को भी जब्त कर लिया है जिससे हत्या को अंजाम दिया गया था.
हत्या की जानकारी देते हुए खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को नारायण सिंह मुंडा नाम के किसान की हत्या हुई थी. इस हत्या की जांच के लिए खूंटी एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था.
जांच के क्रम में पता चला कि आपसी विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि मंगरा हस्सा और मृतक नारायण सिंह मुंडा पड़ोसी हैं और दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था.
दो दिन पहले मंगरा हस्सा के खेत में नारायण मुंडा का भेड़ घुस गया था जिसको लेकर दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया. उसके बाद मंगरा हस्सा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 6 सितंबर की रात कुछ मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाया. इसके बाद उन्होंने किसान को पहले गोली मारी और फिर गर्दन काट कर हत्या कर दी.
मृतक का बेटा सुनिल मुंडा के बयान पर मामला दर्ज कर 9 सितंबर को आरोपी सुखराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया है. उसके बाद हत्या के आरोपी मंगल हस्सा और मंगरा पाहन को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से टांगी और एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है.
(इनपुट - अरविंद सिंह)

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









