
खूंखार तेंदुए से निहत्था भिड़ गया स्टूडेंट, 10 मिनट चली जंग... जबड़े और पंजे तोड़कर मार गिराया
AajTak
हिमाचल प्रदेश के सोलन में 18 साल के एक छात्र ने ऐसी बहादुरी दिखाई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दूध लेने के लिए खेतों से गुजरते वक्त अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. जान बचाने के लिए छात्र निहत्था ही तेंदुए से भिड़ गया. करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष के बाद उसने पत्थरों से वार कर तेंदुए के जबड़े और पंजे तोड़ दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान छात्र को कई चोटें भी आईं.
हिमाचल प्रदेश में सोलन के एक छोटे से गांव में ऐसा दृश्य सामने आया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. एक 18 साल का छात्र, जो रोज की तरह दूध लेने के लिए घर से निकला था, अचानक एक खूंखार तेंदुए के सामने पड़ गया. अगले कुछ मिनटों में जो हुआ, वह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था... निहत्था युवक तेंदुए से भिड़ गया और करीब 10 मिनट तक चली जंग के बाद उसने पत्थरों से वार कर उस पर काबू पा लिया.
यह घटना सोलन के अर्की क्षेत्र के सरली गांव की है. गांव के लोग अपने-अपने रोजमर्रा के काम में जुटने लगे थे. इसी दौरान 18 साल का प्रवेश शर्मा घर से दूध लेने के लिए खेतों की ओर जा रहा था. प्रवेश आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का दूसरे साल का छात्र है.
घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर वह खेतों के बीच से गुजर रहा था. अचानक झाड़ियों के बीच से कुछ हलचल हुई. इससे पहले कि प्रवेश कुछ समझ पाता, एक तेंदुआ झपटकर उसके सामने आ गया.
यह भी पढ़ें: खेत में घुस आया तेंदुआ... किसान झट से मोबाइल निकाल कर लेने लगा सेल्फी
अचानक हुए इस हमले से कोई भी घबरा सकता था. तेंदुए ने सीधे युवक पर हमला कर दिया. लेकिन प्रवेश ने घबराने की बजाय हिम्मत दिखाई. उसने तुरंत तेंदुए के जबड़े पकड़ लिए, ताकि वह उसके गले तक न पहुंच सके.
तेंदुआ बार-बार उस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, जबकि युवक अपनी पूरी ताकत से उसे रोकने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान दोनों के बीच जोरदार संघर्ष शुरू हो गया.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







