
खुशी से रोने लगे गरीब बच्चे, शख्स ने खिलाया भरपेट खाना, दिल छू लेगा ये VIDEO
AajTak
इस परिवार में तीन बच्चे और उनकी मां हैं. परिवार के लोग खाने में जो भी चीजें मांगते हैं, उनका ऑर्डर दिया जाता है. इस दौरान एक छोटी बच्ची अपनी पसंद का खाना मिलने पर खुशी से रोने लगती है.
इंटरनेट के इस जमाने में जब सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म तमाम तरह के डांस रील्स से भरे पड़े हैं, ऐसे में कुछ दिल छू लेने वाले वीडियो भी सामने आते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स गरीब परिवार को भर पेट खाना खिलाता है. अपनी पसंद का खाना मिलने के बाद मासूम बच्चियां खुशी से रोने लगती हैं. इस वीडियो में दिख रहा शख्स डिजिटल क्रिएटर मोहम्मद आशिक है. वो एक जरूरतमंद परिवार को रेस्टोरेंट में लेकर आए. फिर यहां इन्हें इनकी पसंद का खाना खिलाया.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसमें आशिक गरीब परिवार से बात करते हैं और उनसे उनकी पसंद के खाने के बारे में पूछते हैं. इस परिवार में तीन बच्चे और उनकी मां हैं. परिवार के लोग खाने में जो भी चीजें मांगते हैं, आशिक उनका ऑर्डर दे देते हैं. इसके बाद उन्हें खाना परोसा जाता है. इस दौरान एक छोटी बच्ची अपनी पसंद का खाना मिलने पर खुशी से रोने लगती है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
इसके कैप्शन में लिखा है, 'किसी भूखे को भोजन देने का काम करके, आप भोजन देने से अधिक सेवा कर रहे हैं, आप उन्हें उम्मीद दे रहे हैं. किसी जरूरतमंद को खाना खिलाना न केवल जीविका प्रदान करना है बल्कि यह याद दिलाना भी है कि वे अपनी यात्रा में अकेले नहीं हैं. दयालु रहें.'
वहीं इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस पर लिखा, 'आप कौन हैं. मैं विनम्रतापूर्वक आपके प्रयास का सम्मान करता हूं और आपकी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उस बच्चे का रोना, मेरे दिल पर लग गया.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










