
'खुद मरेंगी और दूसरों की जान भी...', Thar चलाते हुए नाचने लगी महिलाएं , VIDEO पर भड़के लोग
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो महिलाएं महिंद्रा थार एसयूवी में बैठकर देर रात जा रही हैं. इस दौरान आगे की पैसेंजर सीट पर बैठी साड़ी पहली महिला कार में चल रहे गाने पर नाचने लगती है. वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर भड़क गए.
सोशल मीडिया और रील का जमाना है जिसके लिए लोग कुछ भी करने लगे हैं. कई बार लोग इसके लिए जानलेवा स्टंट तक करने से नहीं चूकते. हाल में दो महिलाएं भी ऐसा ही कुछ करते हुए वायरल हो गईं. दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो महिलाएं महिंद्रा थार एसयूवी में बैठकर देर रात जा रही हैं.
इस दौरान आगे की पैसेंजर सीट पर बैठी साड़ी पहली महिला कार में चल रहे गाने पर नाचने लगती है. यहां तक को फिर भी ठीक है लेकिन अचानक उसका साथ देने के लिए ड्राइविंग कर रही दूसरी महिला भी नाचने लगती है और स्टीयरिंग व्हील को छोड़ देती है. दोनों ऐसे झूमकर नाचने लगती हैं जैसे किसी चलती कार में नहीं बल्कि मंच पर हों.
इस दौरान पीछे की सीट से कोई उनका ये वीडियो बना रहा है और इन्होंने जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो ये जल्द ही वायरल हो गया. @Nishantjournali नाम की आईडी से इसे एक्स पर शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा है- 'ये खुद मरेंगी और दूसरों की जान भी जोखिम में डालेंगी. ये एसयूवी NH9 पर चल रही थी, जो गाजियाबाद और दिल्ली को जोड़ता है.' वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.
वीडियो को 17 जुलाई को शेयर किया गया था और इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस क्लिप को सोशल मीडिया यूजर्स ने भी ज्यादा पसंद नहीं किया. एक यूजर ने कमेंट किया, 'इन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी है.' एक अन्य ने कहा, 'लोग रील के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं.' एक अन्य ने लिखा- सड़क पर कई ऐसा ड्राइवर घूम रहे हैं जो जैसे ड्राइव करते हुए कभी फोन पर बात करते हैं तो कभी व्हाट्सएप का जवाब भी देते हैं.कृपया उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें'
बता दें कि बीते फरवरी में, राज नगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पर गाजियाबाद पुलिस और एक सफेद i-20 के बीच तेज गति से पीछा करने का एक वीडियो वायरल हुआ था. 47 सेकंड के वीडियो में ड्राइवर को तेजी से रिवर्स में गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया. वहीं इसी साल जून में गुजरात में दो लड़के वीडियो के चक्कर में महिंद्रा थार लेकर समुद्र में घुस गए थे और फंस गए थे.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








