
खुद को IAS बताकर मकान मालिक की बेटी से करना चाहता था शादी, पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को आईएएस बताकर मकान मालिक की बेटी से शादी करना चाहता था. उसने कुछ रुपये भी ऐंठ लिए थे. इसके अलावा 13 अप्रैल को भरतपुर कलेक्टर ने उसे सम्मानित भी किया था.
राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर में 2 महीने से किराए के मकान में रह रहा था. वह खुद को आईएएस बताकर मकान मालिक की लड़की से शादी करना चाहता था. इस फर्जी आईएएस को कलेक्टर आलोक रंजन भी सम्मानित कर चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, धौलपुर में बाड़ी थाना क्षेत्र के खैमरी का रहने वाला 27 वर्षीय सुरजीत सिंह 2 महीने से भरतपुर कलेक्ट्रेट के सामने मोहल्ले में किराए पर रह रहा था. करीब 15 दिन पहले उसने मकान मालिक से कहा कि उसका आईएएस में सेलेक्शन हो गया है. इसके बाद पूरे मोहल्ले में खुशी मनाई गई.
इसके बाद 13 अप्रैल को आयोजित बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में कलेक्टर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे, उस दौरान फर्जी आईएएस सुरजीत सिंह को कलेक्टर आलोक रंजन ने सम्मानित कर बधाई दी. उस कार्यक्रम में कलेक्टर आलोक रंजन के अलावा यूआईटी सचिव कमल राम मीणा और भरतपुर नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार जाटव भी मौजूद थे, उन्होंने भी सुरजीत को बधाई दी.
शक होने पर मकान मालिक ने दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद सुरजीत के मकान मालिक ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि धौलपुर का रहने वाला सुरजीत करीब 2 महीने से मकान में किराए पर रह रहा है. 15 दिन पहले उसने कहा कि मेरा आईएएस परीक्षा में चयन हो गया है, मैं कलेक्टर बन गया हूं. मकान मालिक ने कहा कि सुरजीत आईएएस बनने का झूठा झांसा देकर बेटी से शादी करना चाहता था. वह बेटी के पीछे पड़ गया था.
मकान मालिक ने शिकायत में कहा कि आरोपी शादी का झांसा देकर हमसे करीब 1.75 लाख रुपये भी हड़प लिए. जब मकान मालिक को सुरजीत पर शक हुआ तो सुरजीत के खिलाफ थाने में शिकायत की. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फर्जी आईएएस को अरेस्ट कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. सवाल है कि फर्जी आईएएस ने कलेक्टर आलोक रंजन से सम्मानित कैसे हो गया.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






