
खुद को आर्मी में कैप्टन बता कर महिलाओं को फंसाने वाला शख्स गिरफ्तार, फर्ज़ी आई कार्ड बरामद
Zee News
आरोपी (Fake Army Caption) की पहचान दिल्ली में मोहन गार्डन के रहने वाले 40 साल के दिलीप कुमार के तौर पर की गई है. वह एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करता है.
नई दिल्ली: दिल्ली में खुद को सेना का एक अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने झांसे में फंसाने के इलज़ाम में एक 40 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलीप कुमार, मोहन गार्डन के सैनिक एनक्लेव का रहने वाला है और एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड का काम करता है. पुलिस ने आरोपी दिलीप को शुक्रवार दोपहर को करीब तीन बजे ग्रेटर कैलाश-1 में अर्चना रेड लाइट के नजदीक गिरफ्तार किया. उस वक्त वह एक महिला से मिलने आया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









