
खास नस्ल के इंसान बनाने में लगा था एप्सटीन! महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का ये था प्लान
AajTak
जेफरी एपस्टीन की करतूतें सिर्फ ट्रैफिकिंग और नाबालिगों के उत्पीड़न तक सीमित नहीं थी. उसके कुछ अजीबोगरीब साइंटिफिक प्रोजेक्ट भी थे, जिस काम को वो आगे बढ़ाना चाहता था. इसके लिए उसने जाने-माने वैज्ञानिकों के बीच अच्छी पैठ भी बना ली थी और उन्हें अपने आइडियाज से भी अवगत कराया था.
जेफरी एपस्टीन, एक अमीर फाइनेंसर था, जिस पर ट्रैफिकिंग के आरोप लगे थे. उसकी मौत जेल में ही हो गई. एपस्टीन आज भी एक रहस्य बना हुआ है. मौत के सात साल बाद भी उसकी काली करतूतों एक के बाद एक सामने आ रही हैं. इसके साथ ही उसके उन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स और आइडिया भी सामने आए हैं, जो मानव सभ्यता की जड़ को हिलाकर रख देने वाले थे. इसके लिए बाकायदा उसने तैयारी भी शुरू कर दी थी.
एपस्टीन का एक अजीब सपना था. वह न्यू मेक्सिको में अपने बड़े से रैंच पर महिलाओं को प्रेग्नेंट करके इंसानों में अपने DNA का बीज डालना चाहता था. ताकि, वह एक 'सुपर ह्युमन' नस्ल तैयार कर सके. यह उसके अजीबोगरीब प्रोजेक्ट का एक हिस्सा भर था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने सालों तक साइंटिस्ट और दूसरों को अपनी इस योजना के बारे में बताया. उसकी सोच से वाकिफ चार लोगों के मुताबिक, वह एक 'सुपर रेस' तैयार करना चाहता था.
एपस्टीन का यह आईडिया ट्रांसह्यूमनिज़्म के प्रति उसके आकर्षण को दिखाता है. यह जेनेटिक इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी के जरिए इंसानी आबादी को बेहतर बनाने का विज्ञान है. ट्रांसह्यूमनिज्म की तुलना आज के जमाने के यूजीनिक्स से की जाती है. यूजीनिक्स का मतलब होता है कंट्रोल्ड ब्रीडिंग के जरिए इंसानी नस्ल को बेहतर बनाने की प्रक्रिया. इसके लिए एपस्टीन ने बड़ी तैयारी कर रखी थी.
साइंटिस्ट की टीम तैयार करने की कोशिश में था एपस्टीन उसके एक दर्जन से ज़्यादा जान-पहचान वालों के इंटरव्यू और पब्लिक डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि उन्होंने एक एलीट साइंटिफिक कम्युनिटी में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हीं तरीकों का इस्तेमाल किया, जिससे उसे यूजेनिक्स और क्रायोनिक्स जैसे फील्ड्स में अपने इंटरेस्ट को आगे बढ़ाने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: एपस्टीन के उस 'रेड रूम' का राज... जहां महिलाओं से 'प्राइवेट डांस' करवाता था
मिस्टर एपस्टीन ने कई जाने-माने साइंटिस्ट को अपनी ओर खींचा. इनमें नोबेल प्राइज जीतने वाले फिजिसिस्ट मरे गेल-मैन , जिन्होंने क्वार्क की खोज की थी, थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट स्टीफन हॉकिंग, पैलियोन्टोलॉजिस्ट और इवोल्यूशनरी बायोलॉजिस्ट स्टीफन जे गोल्ड, न्यूरोलॉजिस्ट और बेस्ट-सेलिंग लेखक ओलिवर सैक्स, जॉर्ज एम. चर्च, जो एक मॉलिक्यूलर इंजीनियर हैं, जिन्होंने ऐसे जीन की पहचान करने का काम किया है, जिन्हें बदलकर बेहतर इंसान बनाए जा सकते हैं और MIT के थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट फ्रैंक विल्ज़ेक, जो एक नोबेल पुरस्कार विजेता शामिल थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








