
'खालिस्तान कुछ बड़ा प्लान कर रहा है, अपने घरों में रहें...' दिल्ली में लोगों के पास आई धमकी भरी कॉल
AajTak
दिल्ली एनसीआर में कई लोगों को इंटरनेशनल कॉल आ रही हैं. यह कॉल 15 अगस्त को लेकर दी जा रहीं धमकियों से भरी हैं. इस कॉल में कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को खालिस्तान दिल्ली के लाल किले पर कुछ बड़ा प्लान कर रहा है, इसलिए लोग अपने घरों में रहें. कॉल सिख फॉर जस्टिस की तरफ से की जा रही है.
भारत इस साल 15 अगस्त को अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है. ऐसे में 15 अगस्त से पहले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की गीदड़भभकी एक बार फिर शुरू हो गई हैं. दिल्ली पुलिस को कई लोगों ने इससे जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई हैं. हाल ही में दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस को एक ऐसी ही शिकायत मिली है.
शिकायतकर्ता का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में कई लोगों को इंटरनेशनल कॉल आ रही हैं. यह कॉल 15 अगस्त को लेकर दी जा रहीं धमकियों से भरी हैं. इस कॉल में कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को खालिस्तान दिल्ली के लाल किले पर कुछ बड़ा प्लान कर रहा है, इसलिए लोग अपने घरों में रहें. कॉल सिख फॉर जस्टिस की तरफ से की जा रही है.
कई वर्षों से आती हैं ऐसी कॉल...
रोहिणी जिले में सबसे पहले एक शख्स को कॉल मिली जिसके बाद उसने दिल्ली के बुद्ध विहार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की है. रोहिणी इलाके के पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी इस मामले की जांच कर रही है. बीते कुछ सालों से आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस 15 अगस्त के पहले लाल किले को लेकर धमकियां देता रहा है. इसलिए लाल किले की सुरक्षा बेहद पुख्ता की जाती है. लिहाजा इस बार भी लाल किले की सुरक्षा पुख्ता ही रहेगी.
खालिस्तानी आतंकियों पर एक्शन को लेकर प्लान तैयार
जहां एक ओर भारतीय खुफिया एजेंसियां खालिस्तानी आतंकियों के सफाए का प्लान बना रही हैं तो वहीं ऐसे में धमकी भरे कॉल आने का मामला सुरक्षा के लिहाज से सर्तक कर देने वाला है. बता दें कि विदेशों में भारतीय दूतावास पर जिस तरीके से खालिस्तानी आतंकी इस समय हमला करने में जुटे हुए हैं, ऐसे में भारतीय खुफिया एजेंसी और एनआईए (NIA) ने इन खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा मन बना लिया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







