
खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में एक्शन में कनाडा पुलिस, कई लोग गिरफ्तार
AajTak
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यह भी दावा किया कि अधिकारी कनाडा में तीन हत्याओं के संभावित कनेक्शन की सक्रियता से जांच कर रहे हैं, जिसमें एडमॉन्टन में 11 वर्षीय लड़के की घातक गोलीबारी भी शामिल है.
कनाडा पुलिस ने पिछले साल ब्रिटिश कोलंबिया में वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े एक कथित हिट स्क्वाड के सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के हवाले से ये जानकारी दी है.
क्या है रिपोर्ट में? रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक सामने आया है कि जांचकर्ताओं ने कुछ महीने पहले कनाडा में संदिग्धों की पहचान की थी और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था. रॉयटर्स ने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस से इस बारे में तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी.
अधिकारी कर रहे हैं जांच कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यह भी दावा किया कि अधिकारी कनाडा में तीन हत्याओं के संभावित कनेक्शन की सक्रियता से जांच कर रहे हैं, जिसमें एडमॉन्टन में 11 वर्षीय लड़के की घातक गोलीबारी भी शामिल है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हिट स्क्वाड के कथित सदस्यों ने सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में निज्जर की हत्या के दौरान कथित तौर पर शूटर, ड्राइवर और जासूस के रूप में विभिन्न भूमिकाएँ निभाईं.
जस्टिन ट्रूडो ने कई मौकों पर लगाए हैं भारत पर आरोप बता दें कि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कई मौकों पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने हाल ही में खालसा दिवस के मौके पर टोरंटो के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिसमें खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी.
ऐसे में निज्जर की हत्या को लेकर दिए गए ट्रूडो के ताजा बयान पर भारत ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. भारत सरकार ने कहा है कि ट्रूडो के बयान ने एक बार फिर दर्शा दिया है कि कनाडा में अलगाववाद, चरमपंथ और हिंसा को पॉलिटिकल स्पेस दिया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पीएम ट्रूडो ने पहले भी इसी तरह की टिप्पणी की है. उनके बयानों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि कनाडा में चरमपंथ, कट्टरपंथ और हिंसा को पॉलिटिकल स्पेस दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ भारत और कनाडा के संबंध प्रभावित होंगे बल्कि इससे कनाडा में हिंसा और अपराध के माहौल को हौसला मिला है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








