
खामेनेई के खात्मे की तैयारी? ट्रंप की टेबल पर पहुंचा ईरान के सुप्रीम लीडर अटैक का प्लान
ABP News
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को शर्तों के साथ न्यूक्लियर एनरिचमेंट जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं. हालांकि, अटकलें ये भी है कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को न्यूक्लियर एनरिचमेंट जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्ते तेहरान यह भरोसा दे कि वह परमाणु बम बनाने की दिशा में कोई भी संभावित रास्ता नहीं छोड़ेगा. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ईरान अमेरिका की मांगों को नहीं मानता तो ट्रंप प्रशासन के पास कठोर सैन्य विकल्प भी तैयार हैं.यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समझौते की संभावनाएं कम होती जा रही हैं और तनाव तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ईरान को ऐसा प्रस्ताव देना होगा, जो ट्रंप प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोगियों को यह भरोसा दिला सके कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम पूरी तरह छोड़ने को तैयार है.
Axios की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अगर ईरान सैन्य कार्रवाई से बचना चाहता है तो उसे ऐसा प्रस्ताव देना होगा जिसे अमेरिका ठुकरा न सके. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पेंटागन ने संभावित कार्रवाई के कई विकल्प तैयार किए हैं, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके संभावित उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई और धार्मिक नेतृत्व को निशाना बनाने जैसे विकल्प भी शामिल हैं. हालांकि, अंतिम फैसला ट्रंप के हाथ में है और फिलहाल उन्होंने कोई स्पष्ट फैसला नहीं लिया है.
हफ्ते के आखिरी में हमले की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता लगभग ठप हो चुकी है. क्षेत्रीय सूत्रों का कहना है कि खाड़ी देशों और इजरायल को अब सैन्य टकराव की आशंका ज्यादा दिख रही है. अमेरिका ने 2003 के इराक युद्ध के बाद से अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती मध्य पूर्व में की है. इजरायल भी संभावित संयुक्त सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है. अमेरिकी मीडिया में यह भी कहा गया कि अमेरिका हफ्ते के आखिरी में हमला कर सकता है, लेकिन ट्रंप ने अभी कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












