
खामेनेई का लास्ट X पोस्ट वायरल, जानें “In The Name Of Haidar” का क्या है मतलब?
AajTak
खामेनेई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से आखिरी पोस्ट फ़ारसी भाषा में किया गया. “Be nām-e nāmi-ye Heydar, alayhis-salām”. इसका अर्थ है- “हैदर (उन पर शांति हो) के पवित्र नाम से.” यह संदेश धार्मिक संदर्भ वाला माना जा रहा है और इसे श्रद्धांजलि या आध्यात्मिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई एक संयुक्त अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि “खामेनेई मर चुके हैं.”रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने खामनेई के दफ्तर पर हमला किया. ईरानी मीडिया ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है। एक टीवी प्रेजेंटर ने रोते हुए यह खबर सुनाई और बताया कि देश में 40 दिनों का शोक मनाया जाएगा.
आधिकारिक अकाउंट से धार्मिक संदेश पोस्ट खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने नए सुप्रीम लीडर का ऐलान कर दिया है. उनके बेटे Mojtaba Khamenei को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. उनकी मौत के बाद पूरे ईरान में मातम का माहौल है. लोग मस्जिदों में इकट्ठा होकर उन्हें याद कर रहे हैं और रो रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. ईरान की मीडिया में भी शोक और गम का माहौल बना हुआ है. इसी बीच उनकी मौत के बाद, खामेनेई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फारसी में एक संदेश पोस्ट किया गया- “Be nām-e nāmi-ye Heydar, alayhis-salām”. जिसका अर्थ है — “हैदर (उन पर शांति हो) के पवित्र नाम से'. ‘हैदर’ शिया इस्लाम के पहले इमाम हज़रत अली का एक नाम है.
प्रेस टीवी ने काला किया लोगो, बताया ‘शहादत’ खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे. उन्होंने Ruhollah Khomeini के बाद यह पद संभाला था और लगभग चार दशकों तक देश की राजनीति, न्यायपालिका और सशस्त्र बलों पर मजबूत पकड़ बनाए रखी. ईरान की प्रेस टीवी ने शोक में अपना लोगो काले रंग का कर दिया हैं.'ईरान के सरकारी चैनल Press TV ने अपने सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर शोक जताते हुए अपना लोगो काले रंग का कर दिया. चैनल ने कहा कि “इज़रायल और अमेरिका के कायराना हमले में इस्लामिक क्रांति के नेता शहीद हो गए.”
खामेनेई की मौत के बाद Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने बयान जारी कर कहा कि ईरान ने एक महान नेता खो दिया है। बयान में कहा गया कि वे घमंडी ताकतों के खिलाफ बहादुरी से खड़े रहने वाले नेता थे. आईआरजीसी ने इसे “महान नेता की शहादत” बताया और कहा कि अमेरिका और इजरायल को इसकी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह हमला धार्मिक, नैतिक और कानूनी नियमों का उल्लंघन है और ईरान बदला जरूर लेगा. वहीं, ईरान की न्यूज एजेंसी Tasnim News Agency ने भी लिखा कि अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई शहीद हो गए. एजेंसी के अनुसार, उन्होंने 1989 में इमाम खुमैनी के निधन के बाद से करीब 37 साल तक ईरान का नेतृत्व किया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









