
खाप पंचायत ने तीन परिवारों को सुनाया अजीब-वो-गरीब फैसला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Zee News
एक परिवार के मेंबर ने बताया कि गुजिश्ता 5 जून से उन लोगों पर पंचायत का फैसला लागू है. सभी लोग अपने घरों में बंद है. उनसे गांव का कोई भी आदमी बात नहीं करता है. न ही उन लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की इजाजत है.
जोधपुरः अपने सख्त और कभी-कभी कानून विरोधी फैसलों के लिए बदनाम खाप पंचायत ने एक बार फिर बड़ा ही अजीब-वो-गरीब फैसला सुनाया है. जोधपुर के बाला में खाप पंचायत ने तीन परिवारों को गांव से बहिष्कार का फैसला सुना कर उनका हुक्का-पानी तक बंद कर दिया है. परिवार के लोग पिछले तीन हफ्ते से अपने घरों में बंद हैं और दाना-पानी तक को मुहताज हो गए है. इस मामले में जोधपुर के एसपी ग्रामीण सुनील कुमार पवार ने कहा है कि हमें इस तरह की शिकायत मिली है. हमने बिलारा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौंप दी है. इसमें कसूरवार लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी. "For last 3-4 years, I have been involved in the protection of wildlife. Many hunters were arrested on my tip-off. Since these hunters are influential, the Khap Panchayat imposed a boycott on my family along with two other families," said a man in Jodhpur's Bala village yesterday — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










