
'खाना बनाओ, सास को प्यार करो... खुश रहेगा गोविंदा', सुनीता आहूजा को मिली थी सलाह
AajTak
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी सास निर्मला देवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की, और बताया कि वह गोविंदा को इंप्रेस करने के लिए उनकी देखभाल करना पसंद करती हैं.
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कुछ महीनों से उनकी मैरिज लाइफ भी काफी सुर्खियों रही, जहां गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाह उड़ी. इन सब के बीच सुनीता आहूजा ने एक भी फिर बयान दिया है.
दरअसल Zoom को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों पर जवाब दिए. जिसमें उन्होंने गोविंदा और अपनी
सुनीता आहूजा ने क्या कहा? सुनीता आहूजा ने कहा, 'जब मैंने शादी की थी गोविंदा से तो मैं एक साल तक घर से बाहर नहीं निकली थी, जब तक टीना पैदा नहीं हुई थी. मेरा पूरा ध्यान मेरे बच्चे को बड़ा करने में लग गया. मेरे को मेरी सास के साथ रहने में अच्छा लगता था क्योंकि मुझे पता था गोविंदा को अपनी मां से बहुत प्यार है. जो आज पूजा पाठ मैंने सीखा है, वो मेरी मम्मी और सास की वजह से सीखा है.'
अपने पति को खुश करने के लिए सुनीता आहूजा ने दो चीजों के बारे में भी बताते हुए कहा, 'मुझे पता है अगर पति को खुश रखना है तो एक तो खाना बनाना सीख लो, और दूसरी बात गोविंदा को लुभाना है तो उसकी मां को प्यार करो. मैं शादी करके इस घर में आई हूं, वह सिर्फ मेरी सास की वजह से है, गोविंदा की वजह से नहीं.'
मरते दम तक प्यार करूंगी- सुनीता आहूजा वहीं पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था, 'मैं काफी इमोशनल हूं. मैं मरते दम तक गोविंदा से प्यार करती रहूंगी. मैं आपको बताऊंगी. इमोशनल लेवल पर मुझे कोई भी धोखा दे, चाहे मेरे बच्चे हों, मेरा पति हो, मुझे बहुत दुख होता है.'
तलाक की खबरों को किया खारिज वहीं इससे पहले गोविंदा संग तलाक की खबरों पर रिएक्शन देते हुए सुनीता आहूजा ने इन्हें फर्जी बताया था. वहीं गोविंदा और सुनीता की बेटी ने भी इस पर रिएक्शन देते हुए कहा था, 'ये सब अफवाह है. मैं इन अफवाहों पर ध्यान ही नहीं देती.' गोविंदा ने 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










