
खराब हवा कैसे आपके शरीर को कर रही बर्बाद, डॉक्टर ने बताया बड़ा खतरा
AajTak
डॉक्टर के अनुसार इस प्रदुषण में सांस लेने पर ये सभी हानिकारक कण और गैस श्वास नलिकाओं के माध्यम से फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं. ये सूजन बढ़ाते हैं और खून में प्रवेश कर सकते हैं. डॉक्टर चावला का कहना है कि, 'जब आप PM2.5 के संपर्क में आते हैं तो आपको आंखों, गले और नाक में जलन महसूस होती है जिसकी वजह से आंखों में पानी आना, गले में खराश, छींक और नाक बहने लगती है.
पिछले 15 दिनों में दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. वायु प्रदूषण का सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. ऐसा हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों, PM10, PM2.5 और सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन और कई अन्य गैसों के कारण होता है. PM2.5 बहुत ही बारीक कण होते हैं जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे छोटा होता है. ये सांस के जरिए हमारे शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं और इनकी वजह से हर तरफ धुंधला दिखाई देता है. गाड़ियों से निकलने वाले धुएं, निर्माण कार्य, पराली जलाने और बिजली संयंत्रों के कारण वायु में ये प्रदूषण तेजी से फैला है. दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट रेस्पिरेटरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर डॉक्टर राजेश चावला ने इस प्रदूषण के शरीर पर होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में विस्तार से बताया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










