
खराब प्रदर्शन पर कर्मचारियों संग ऐसा सलूक, बॉस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा!
AajTak
कर्मचारियों ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस बात का खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि कंपनी के एनुअल फंक्शन के दौरान बॉस ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बुलाया और कहा कि एक दूसरे को गाल पर तमाचा मारें.
एक कंपनी के बॉस ने अपने कर्मचारियों की परफार्मेंस बेहतर करने और उन्हें 'मोटिवेट' करने के लिए अजीबोगरीब कदम उठाया. चीनी सोशल मीडिया पर बॉस के इस कदम की आलोचना हो रही है. दरअसल, बॉस ने फरमान सुनाया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी एक दूसरे को थप्पड़ मारें. वह भी पूरे ऑफिस के सामने.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, ये इंश्योरेंस कंपनी हांगकांग की है. हाल ही में इसके कुछ कर्मचारियों ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस बात का खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि कंपनी के एनुअल फंक्शन के दौरान बॉस ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बुलाया और कहा कि एक दूसरे को गाल पर तमाचा मारें.
कर्मचारियों का दावा है कि ऐसा उन्हें 'मोटिवेट' करने के लिए किया गया था. कर्मचारियों को बॉस का यह व्यवहार अपमानजनक लगा. उन्होंने फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाली और बॉस को खूब खरी-खोटी सुनाई. यूजर्स ने भी कंपनी और उसके बॉस की जमकर आलोचना की. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कई कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया. 'एक दूसरे को थप्पड़ मारें' एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर लिखा- लगभग एक दर्जन 'खराब प्रदर्शन करने वालों' को मंच पर बुलाया गया. फिर उन्हें टीम में बांट दिया गया और कहा गया कि एक दूसरे को थप्पड़ मारें. क्योंकि उन्होंने टारगेट के अनुसार बीमा पॉलिसी नहीं बेची थी.
इस पोस्ट पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने कहा- ऐसी कंपनी को बंद कर देना चाहिए. दूसरे ने लिखा- जिन लोगों ने इस इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी ले रखी है उन्हें तुरंत कैंसल कर देना चाहिए. तीसरे यूजर ने कहा- जो कंपनी अपने वर्कर्स से ठीक व्यवहार नहीं कर सकती, वह दूसरों के साथ कैसा बर्ताव करेगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








