
खबरदार: पेंगॉन्ग लेक पर चीन का निर्माणाधीन पुल, सेटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
AajTak
पिछले दो साल से वार्ताओं के दौर और लद्दाख में धूल चाटने के बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. ये सेटेलाइट तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं. ये तस्वीरें लद्दाख में पेंगॉन्ग लेक पर चीन के निर्माणाधीन पुल की हैं. जिसके जरिये चीन ने एक बार फिर एलएसी पर अतिक्रमण का प्लान तैयार किया है. भारत और चीन के बीच लंबे वक्त से जारी तनाव के बावजूद चीन ने भारत से पंगा लेने का नया ब्रिज तैयार कर लिया है. आखिर इस ब्रिज के निर्माण के पीछे चीन की असल मंशा क्या है और ये भारत के लिए कितनी चिंता का विषय है? देखें खबरदार.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











