
'खड़गे-राहुल को परेड में तीसरी लाइन में बैठाना अपमान', भड़की कांग्रेस, रक्षा मंत्रालय बोला- नहीं तोड़ा प्रोटोकॉल
AajTak
देशभर में धूमधाम से 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. समारोह के दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़़गे को तीसरी लाइन में बैठाए जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर अपमान का आरोप लगाया है. अब इसे लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच बहस तेज हो गई है.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड के दौरान विपक्ष के नेताओं की सीटिंग को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तीसरी पंक्ति में बैठाकर बीजेपी सरकार ने उनका अपमान किया है.
कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल-खड़गे की तस्वीरें साझा कर सवाल उठाए कि क्या यह व्यवहार शिष्टाचार, परंपरा और प्रोटोकॉल के अनुरूप है?
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र में भले ही मतभेद हों लेकिन इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और यह सरकार की हताशा को दर्शाता है.
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी इस मुद्दे पर नाराज़गी व्यक्त की और कहा कि यह प्रोटोकॉल और सम्मान की कमी को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को तीसरी लाइन में बैठा देखकर उन्हें आश्चर्य और दुख हुआ. तन्खा ने यह भी कहा कि पूर्व में जब सुषमा स्वराज और अरुण जेटली नेता प्रतिपक्ष थे, तब ऐसा व्यवहार नहीं देखा गया.
यह भी पढ़ें: 'भारत-चीन अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझीदार', गणतंत्र दिवस पर शी जिनपिंग ने दी बधाई
हालांकि बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे को आगे की लाइन में बैठा देखा गया, पर कांग्रेस का कहना है कि शुरू में की गई व्यवस्था ही सरकार की सोच को दर्शाती है. पार्टी ने इसे विपक्ष और संवैधानिक पदों का अपमान बताया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






