
'खड़गे जी एक्शन लीजिए...', CWC की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष से बोले राहुल गांधी, महाराष्ट्र-हरियाणा की हार पर खुलकर हुई चर्चा
AajTak
पार्टी प्रमुख खड़गे ने कहा कि चुनावी हार के मद्देनजर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई. बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो-टूक कहा कि अब जवाबदेही तय की जाएगी तथा कठोर निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने ईवीएम को लेकर भी बयान दिया और कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता से "गंभीर रूप से समझौता" किया जा रहा है और कांग्रेस जल्द ही इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है और ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को देश की राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया और महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा की, जिसमें कई नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में "अनियमितताओं" का आरोप लगाया.
कार्य समिति ने यह फैसला किया कि चुनावी प्रक्रिया से ‘‘हो रहे गंभीर समझौते’’ से जुड़ी चिंता को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में उठाया जाएगा. पार्टी का यह भी कहना है कि वह इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को भी साथ लेगी.
यह भी पढ़ें: फोन पर राहुल गांधी के खिलाफ डिबेट सुन रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर, कांग्रेस सरकार ने भेज दिया नोटिस
'हमें कठोर निर्णय लेने होंगे' पार्टी प्रमुख खड़गे ने कहा कि चुनावी हार के मद्देनजर "कठोर निर्णय" लेने होंगे और जवाबदेही तय करनी होगी. उन्होंने कहा कि नेताओं को चुनाव परिणामों से सबक लेना होगा. हालांकि, उन्होंने माना कि ईवीएम ने चुनावी प्रक्रिया को "संदिग्ध" बना दिया है. कांग्रेस प्रमुख ने यह भी पूछा कि पार्टी के राज्य नेता विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों और राष्ट्रीय नेताओं पर कब तक निर्भर रहेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रतिरोध का संगठन है और पार्टी नेताओं को इस पर भरोसा रखना चाहिए. करीब साढ़े चार घंटे तक चली मैराथन बैठक में 81 नेताओं ने हिस्सा लिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











