'खड़गे कांग्रेस के टॉप 3 नेताओं में, लेकिन नहीं ला सकते बदलाव', अध्यक्ष चुनाव से पहले शशि थरूर की चुनौती
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक बार फिर शशि थरूर का बयान आया है. दरअसल, नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं, यह युद्ध नहीं है. यह हमारी पार्टी के भविष्य का चुनाव है. खड़गे जी कांग्रेस पार्टी के टॉप 3 नेताओं में आते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब पार्टी सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सीधी लड़ाई है. नामांकन वापस लेने की तारीख 8 अक्टूबर है, जिसके बाद स्थिति और भी साफ हो सकेगी. हालांकि थरूर स्पष्ट कर चुके हैं कि वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि वह उन लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे जो उनका समर्थन करते हैं. इस बीच थरूर ने खड़गे पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके जैसे नेता कांग्रेस में बदलाव नहीं ला सकते.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं, यह युद्ध नहीं है. यह हमारी पार्टी के भविष्य का चुनाव है. खड़गे जी कांग्रेस पार्टी के टॉप 3 नेताओं में आते हैं. उनके जैसे नेता बदलाव नहीं ला सकते और मौजूदा व्यवस्था को ही जारी रखेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीद के मुताबिक बदलाव मैं लाऊंगा.
हमारे पास पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्थन: थरूर
नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यह भी कहा कि 'बड़े' नेता स्वाभाविक रूप से अन्य 'बड़े' नेताओं के साथ खड़े होते हैं, लेकिन उन्हें राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने जोर देकर कहा, हम बड़े नेताओं को सम्मान देते हैं, लेकिन यह पार्टी में युवाओं को सुनने का समय है. हम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को यह महत्व दिया जाना चाहिए. दरअसल, शशि थरूर जी-23 ग्रुप का भी हिस्सा थे, जिसने साल 2020 में पार्टी में संगठनात्मक बदलाव और चुनाव की मांग की थी.
'कोई गांधी परिवार को गुडबाय नहीं कह सकता'
बता दें कि शनिवार को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के बाद गांधी परिवार की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर कहा था, "गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक ही है... गांधी परिवार को 'गुडबाय' कहने के लिए कोई (पार्टी) अध्यक्ष इतना मूर्ख नहीं है. वे हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति हैं..."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











