
खंड शिक्षा अधिकारी ने 8 टीचर्स पर लगाए गंभीर आरोप; मारपीट, अभद्रता और चेन लूटने का केस दर्ज
Zee News
मामला बिधूना बीआरसी का है और पीड़िक यहां पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूरी घटना पर बताया कि एबीएसए द्वारा अवनीश यादव ने थाने में तहरीर एक दी है...
गौरव श्रीवास्तव/औरैया: उत्तर प्रदेश के औरेया में तैनात एक खंड शिक्षा अधिकारी ने आठ शिक्षकों पर अपने साथ मारपीट, गाली-गलौज और चेन लूटने का आरोप लगाया है. खंड शिक्षा अधिकारी का आरोप है कि कुछ टीचर्स ने उनके साथ कमरे में मारपीट की और फिर अभद्रता भी की. घटना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी और 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










