
खंगाले जाएंगे NEET घोटालेबाजों के रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट! CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा
AajTak
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई अब अपना अगला कदम उठाने जा रही है. सीबीआई की प्लानिंग हैं कि इस मामले से जुड़े जितने भी आरोपी हैं, उनकी रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट की भी जांच की जाएगी.
पटना नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को आरोपियों के नेटवर्क मैपिंग से कई जानकारियां मिली हैं. सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. एजेंसी अब आरोपियों के करीबियों पर शिकंजा कसेगी. इस कड़ी में अब सीबीआई आरोपियों के रिश्तेदारों के बैंक अकाइंट खंगालेगी. यह भी चेक किया जाएगा कि रिश्तेदारों की इनकम क्या है और उसके हिसाब से उन्होंने कितना खर्चा किया है. बता दें कि CBI ने जिन आरोपियों को रिमांड पर लिया है उनकी रिमांड अवधि 4 जुलाई को खत्म हो रही है.
छात्रों से भी हुई पूछताछ
सीबीआई ने अपनी जांच में अभी तक कई गिरफ्तारियां की हैं, जिनसे पूछताछ में पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के बारे में कई जानकारियों जुटाई हैं. सीबीआई जांच में गोधरा में एक स्कूल का ट्रस्टी भी हिरासत में लिया गया है. महाराष्ट्र के लातूर के मामले को भी सीबीआई ने हैंडओवर ले लिया है. सीबीआई की टीम ने बेऊर जेल में बंद 13 आरोपी से पूछताछ की है. सीबीआई ने हजारीबाग स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक के बैंक डिटेल्स भी खंगाले हैं. दो अन्य आरोपियों के कॉल डिटेल्स भी खंगाली गई है. इसके अलावा सीबीआई ने उन छात्रों से भी पूछताछ की है जिन्होंने गोधरा के सेंटर से नीट की परीक्षा दी थी.
पटना से हजारीबाग तक गिरफ्तारियां पटना में नीट घोटाले को लेकर सबसे तेज जांच चल रही है. स्कूल टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक शिकंजे में फंस चुके है. हजारीबाग से लेकर पटना तक गिरफ्तारियां हुई हैं और सबने दो नाम अब तक उगले हैं. संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु. पटना में एक्शन तो हो रहा है लेकिन मुखिया अब तक फरार है. एहसान उल हक और इम्तियाज आलम से अब सीबीआई हर राज उगलवाने की कोशिश करेगी. शक ये है कि दोनों संजीव मुखिया गिरोह से ही जुडे थे और पेपर लीक कराने के काम में शामिल थे. संजीव मुखिया ने आसान टारगेट के रूप मे्ं ओएसिस स्कूल को चुना था. हजारीबाग और नालंदा में मुखिया का अच्छा खासा नेटवर्क है. और इसी की मदद से उसने पटना तक पेपर मंगाया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







