
किले में तब्दील हुआ Kanpur के इत्र कारोबारी का पुश्तैनी घर, जहां IT ने की रेड
AajTak
कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ले की गलियों में बना कानपुर के इत्र के कारोबारी का घर कई घरों को मिलाकर तैयार किया गया है. इस घर में 8 दरवाजे और 16 खिड़कियां हैं. यानी घर के किसी भी छोर से आवाजाही की जा सकती है. हर दरवाजा मजबूत लोहे का है जिसमें अंदर झांकने जैसा कोई इंतजाम नहीं हैं. आम सा दिखता ये घर एक तरह से किले में तब्दील है. इस बीच इसी पुस्तैनी घर पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारियों की टेंशन ये है कि ना घर के दरवाजों के ताले की चाबियां मिल रही हैं और ना ही तिजोरियों की जो शक को और गहरा कर रही है. देखें वीडियो .

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











