
क्या हिमंत बिस्वा सरमा का वीडियो चुनाव आयोग के संज्ञान लेने लायक नहीं है?
AajTak
असम बीजेपी ने हिमंत बिस्वा सरमा के टर्मिनेटर-अवतार वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. चुनाव से पहले शेयर किए गए वीडियो में मुस्लिम को निशाने पर दिखाया गया था, जो सोशल मीडिया पर अब भी छाया हुआ है - सवाल है कि क्या चुनाव आयोग को भी ये सब दिखाई दे रहा है?
हिमंत बिस्वा सरमा को असम बीजेपी हीरो के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है. असम में इसी साल अप्रैल-मई में देश के पांच राज्यों के साथ विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं - और चुनावों से पहले, हीरो की वही छवि दिखाने की कोशिश है, जो हिमंत बिस्वा सरमा के हाव-भाव, बयानों और सरकारी नीतियों में देखने को मिलती रही है.
'पॉइंट ब्लैंक शॉट' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में हिमंत बिस्वा सरमा को एयर राइफल लिए हुए निशाना साधते हुए दिखाया गया था. और, 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' के टार्गेट पर कुछ लोगों की तस्वीरें हैं, जो मुस्लिम समुदाय की तरह टोपी पहने हुए देखे गए. ये वीडियो असम बीजेपी ने सोशल साइट X पर अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया था, लेकिन बढ़ते विरोध और हिंसा भड़काने के आरोपों के बाद डिलीट भी कर दिया है.
बीजेपी ने वीडियो डिलीट तो कर दिया है, लेकिन उसे किसी तरह का अफसोस नहीं है. बीजेपी का कहना है कि वीडियो डिलीट, बात खत्म.
अक्टूबर, 2025 में भी असम बीजेपी ने ऐसे ही एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था. और, उसे भी डिलीट किया गया था - मुद्दे की बात ये है कि उस वीडियो में भी असम के मुस्लिम समुदाय को ही निशाना बनाया गया था, और दोनों ही वीडियो में AI का इस्तेमाल किया गया.
कांग्रेस के साथ साथ तृणमूल कांग्रेस भी हमलावर है, और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की है - सवाल है कि इतना कुछ होने के बावजूद क्या चुनाव आयोग को नहीं लगता कि ये मामले संज्ञान लेने लायक है?
वीडियो में क्या क्या था?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








