
क्षेत्रीय समीकरण, जातीय गणित या नए चेहरे का फॉर्मूला... ये फैक्टर तय करेंगे दिल्ली में BJP का अगला मुख्यमंत्री
AajTak
दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने अगला मुख्यमंत्री तय करने की कवायद शुरू कर दी है. इस बार पार्टी को लगभग हर वर्ग और हर क्षेत्र से वोट मिला है और ऐसे में मुख्यमंत्री का नाम तय करते वक्त सभी समीकरणों को ध्यान में रखने की कोशिश की जाएगी.
दिल्ली की सत्ता में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद बीजेपी की जोरदार वापसी हुई है. दस साल से केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक राजधानी में चुनाव नहीं जीत पाई थी. लेकिन पार्टी ने इस बार 'बदलकर रहेंगे दिल्ली' के नारे के साथ चुनाव लड़ा था. इस नारे पर आगे बढ़ते हुए बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता को बदल दिया और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को शिकस्त दी है. यहां तक कि 10 साल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल तक नई दिल्ली से अपनी सीट गंवा चुके हैं. साथ ही पार्टी के कई बड़े नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.
प्रचंड जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अब तक साफ नहीं हुआ है क्योंकि बीजेपी बिना कोई चेहरा घोषित किए चुनाव में उतरी थी, ऐसे में विधायकों की सहमति के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही नए सीएम के नाम पर मुहर लगाएगा. हालांकि इस रेस में केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है. इसके अलावा भी विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मोहन सिंह बिष्ट और सतीश उपाध्याय जैसे कई नामों की चर्चा तेज है. दिल्ली में अगला सीएम तय करने से पहले बीजेपी कुछ फैक्टर्स का ध्यान जरूर रखेगी ताकि आगामी पांच साल तक सुचारू ढंग से सरकार को चलाया जा सके और पार्टी के कोर वोट बैंक से इतर नए मतदाताओं को भी अपने साथ जोड़ने में मदद मिले.
क्षेत्रीय समीकरण रहेंगे अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद दिए अपने पहले भाषण में राजधानी को 'मिनी हिन्दुतान' कहा था. इससे साफ है कि दिल्ली में पूर्वांचली, हरियाणवी, पहाड़ी और पंजाबी समेत कई क्षेत्रों के वोटर रहते हैं जिनका अलग-अलग इलाकों में प्रभाव है. मनोज तिवारी जैसे नेता का दिल्ली में आकर बसना और यहां की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचना इस बात का गवाह है. दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रभाव यूपी-बिहार से आने वाले पूर्वांचली वोटरों का माना जाता है और कम से कम 20 सीटों पर उनकी भूमिका निर्णायक रहती है. इसी तरह हरियाणा की सीमा से सटी करीब 10 सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है. इसके अलावा दस फीसदी से ज्यादा पंजाबी मतदाताओं वाली 28 सीटों में बीजेपी को इस बार 23 सीटों पर जीत मिली है.
ये भी पढ़ें: एक सपने की मौत... दिल्ली में AAP की हार एक राज्य में सत्ता बदल भर नहीं है!
ऐसे में क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी बीजेपी मुख्यमंत्री का नाम तय कर सकती है. पार्टी इस प्रचंड जीत के बाद हर क्षेत्र से आने वाले लोगों को सरकार में प्रतिनिधित्व देना चाहेगी. इसी कोशिश में बीजेपी पूर्वांचली नेता और घोंडा से दूसरी बार जीतकर आए अजय महावर और लक्ष्मी नगर से जीते अभय वर्मा पर दांव चल सकती है. इसके अलावा मूल रूप से उत्तराखंड से आने वाले मोहन सिंह बिष्ट भी एक विकल्प हो सकते हैं जो छठी बार चुनाव जीते हैं. क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से पंजाबी चेहरा मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी CM पद की रेस में चल रहे हैं. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी सीएम के साथ-साथ एक डिप्टी सीएम के नाम पर भी मुहर लगा सकती है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







