
क्रेजिकोवा ने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब, रूस की पावलिचेनकोवा को दी मात
AajTak
चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा ने रूस की अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीत लिया है.
चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा ने रूस की अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीत लिया है. उन्होंने 6-1, 2-6, 6-4 से मुकाबला अपने नाम किया. Rise a glass 🥂 As @BKrejcikova won on the court, social media sang their praises 👇#RolandGarros एकल वर्ग में बारबोरा का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है. क्रेजिकोवा एकल वर्ग से पहले युगल वर्ग में ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं. उन्होंने 2018 में युगल वर्ग में फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था. वह इसी साल युगल वर्ग ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची थीं लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थीं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












