
क्रूरता पर उतरा तालिबान, देश छोड़ने की कोशिश करने वालों की छड़ी से कर रहा पिटाई
AajTak
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अफगानिस्तान में सत्ता में आते ही तालिबान क्रूरता पर उतर आया है. जो लोग और परिवार उनसे डरकर देश छोड़ना चाहते हैं उसे तालिबान क्रूरता के साथ दंड दे रहा है और उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित कर रहा है.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही वहां स्थिति भयावह है और आतंकी संगठन से डरे लोग किसी भी कीमत पर देश छोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि तालिबान को यह पसंद नहीं आ रहा है और वो ऐसे लोगों और परिवारों को छड़ियों से पीट रहा है. इस बात का दावा एक मानवाधिकार समूह ने किया है. (तस्वीर- Getty) एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अफगानिस्तान में सत्ता में आते ही तालिबान क्रूरता पर उतर आया है. जो लोग और परिवार उनसे डरकर देश छोड़ना चाहते हैं उसे तालिबान क्रूरता के साथ दंड दे रहा है और उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित कर रहा है. ऐसे लोगों को बिना किसी वजह के तालिबान के फाइटर लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. (तस्वीर- Getty) रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबान के लड़ाकों ने हजारा अल्पसंख्यक समूह के लोगों को प्रताड़ित किया और कई लोगों को मार डाला. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि उन्हें इस घटना को लेकर गवाहों ने गजनी प्रांत में क्रूर हत्या का दिल दहला देने वाली जानकारी दी है. (तस्वीर- Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










